Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू, 20 अगस्त — उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश ने बहुद्देशीय भवन में अंतर विभागीय समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुए हाल ही में हुई भारी वर्षा और बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की। इस बैठक में सड़कों, पुलों, पेयजल योजनाओं, बिजली आपूर्ति और मोबाइल नेटवर्क जैसी आवश्यक सेवाओं पर पड़ी आपदा की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अवरुद्ध संपर्क सड़कों, क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं और बाधित बिजली आपूर्ति को शीघ्र बहाल किया जाए। उन्होंने NH-305 की स्थिति की समीक्षा कर सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सेब और आवश्यक वस्तुओं…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में कार्यरत कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों के बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कोठीपुरा में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त राहुल कुमार ने आज जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन द्वारा किए गए संयुक्त भूमि निरीक्षण के उपरांत दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय निर्माण के लिए चुनी गई भूमि प्रदेश सरकार द्वारा एम्स बिलासपुर को आवंटित परिसर के भीतर स्थित है, जो जेएनवी स्कूल और एम्स के लिए बनाए जा रहे 33 केवी सब-स्टेशन के निकट है। यह स्थान केंद्रीय विद्यालय निर्माण के सभी मानकों को पूरा करता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने आज विश्वविद्यालय परिसर में एक जोरदार धरना प्रदर्शन कर छात्रों की विभिन्न समस्याओं को उठाया। परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता और छात्र नेता आशीष शर्मा ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया और सरकार से मांग की कि छात्रों के हितों को प्राथमिकता देते हुए जल्द समाधान निकाला जाए। स्थायी बसों की सुविधा की मांग छात्रों ने सबसे प्रमुख मुद्दा विश्वविद्यालय में बसों की कमी को बताया। उन्होंने कहा कि करीब 7,000 से 8,000 छात्र विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हैं लेकिन सिर्फ तीन बसें स्थायी रूप से उपलब्ध…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डब्लू में नशा मुक्ति भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विविध प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में पेंटिंग, वाद-विवाद, 100 मीटर और 800 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं के साथ विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति पर आधारित एक लघु नाटक का मंचन भी किया गया। इस आयोजन का संचालन सामाजिक कल्याण विभाग एवं ग्राम पंचायत बलोग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं और अतिथियों ने समाज में नशे के बढ़ते प्रभाव और उससे होने वाली हानियों पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को नशे से दूर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जिला कुल्लू के विकास खंड निरमंड की ब्रौ पंचायत में आज सुबह बंदरों से बचते हुए  65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक देश लाल गौतम की छत से गिर कर मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वे रोज़ की तरह अपने घर की छत पर पक्षियों को दाना डालने गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6:15 बजे, जैसे ही उन्होंने दाना डाला, अचानक बंदरों का एक झुंड वहां आ गया। उनसे बचने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे चार मंजिला मकान की छत से नीचे गिर गए। जिसमें उन्हें गंभीर…

Read More