एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों के लिए ऑनलाइन सत्यापन हेतु विशेष मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। इस ऐप के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों पर e-KYC की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विभाग ने सभी पेंशन धारकों से आग्रह किया है कि वे 31 अगस्त 2025 से पूर्व अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र पर जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ e-KYC करवाएं। आवश्यक दस्तावेजों में मुख्य रूप से निम्न शामिल हैं: आधार कार्ड, आयु सत्यापन हेतु प्रमाण पत्र — जैसे कि पंचायत सचिव/नगर निगम/स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड, दसवीं…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जिला किन्नौर प्रशासन ने लगातार खराब मौसम, भूस्खलन और कोहरे की गंभीर स्थिति को देखते हुए किन्नर कैलाश यात्रा 2025 को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया है। जिला दंडाधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उप-मंडलीय अधिकारी कल्पा से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर यह निर्णय लिया गया है, जिसमें बताया गया कि भारी बारिश और लगातार पत्थर गिरने की घटनाओं के कारण यात्रियों की जान को खतरा उत्पन्न हो गया है। इस क्षेत्र में पहले…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशैहर की रोवर्स एवं रेंजर्स ईकाई द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस 2025 के अवसर पर एक भव्य फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अपने उद्घाटन भाषण में डॉ. बासोतिया ने कहा कि “फोटोग्राफी सिर्फ खूबसूरत नज़ारों को कैद करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सामाजिक बदलाव की दिशा में एक शक्तिशाली उपकरण भी है।” उन्होंने युद्ध, पर्यावरण, और सामाजिक असमानताओं जैसे गंभीर विषयों को उजागर करने में फोटोग्राफरों की भूमिका को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 80 सिक्योरिटी गार्ड और 20 सिक्योरिटी सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 26 अगस्त 2025 को उप-रोजगार कार्यालय, घुमारवीं (जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश) में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी दी कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक पास निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को ₹11,500 से ₹25,000 मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। शारीरिक योग्यता (सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड पदों के लिए): पुरुष उम्मीदवार: न्यूनतम ऊंचाई 5 फुट 7 इंच, वजन 60 किलोग्राम महिला…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के 15/20 क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी की अध्यक्षता में एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत पहुंचाने, सड़कें बहाल करने और सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने के लिए शीघ्र स्पेन लगाने की मांग की। ज्ञात रहे कि 13 अगस्त को 15/20 क्षेत्र में बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। कई रिहायशी मकान, दुकानें और सड़कें पानी में बह गईं तथा कई पंचायतों का आपस में संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों…