एआरबी टाइम्स ब्यूरो नाहन। सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल के चढ़ेच गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को घर के साथ लगते जंगल में दबा दिया। पुलिस ने जंगल से शव बरामद कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वजह पता कर रही है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह आरोपी पुष्प कुमार अपनी मां की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाने थाना पच्छाद पहुंचा। लेकिन शाम तक मामला पलट गया, जब उसकी बहन जयवंती थाने पहुंची और भाई पर…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 27 अगस्त सुबह 10 बजे से 30 सितंबर 2025 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, अन्य किसी भी माध्यम से भेजे गए आवेदन सीधे निरस्त कर दिए जाएंगे। भर्ती के पद इन पदों पर मांगे गए हैं आवेदन हॉर्टिकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर लेबोरेटरी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड-II फोटो टाइप सेटर ऑपरेटर प्लेट मेकर (ऑफसेट) फ्लाई बॉय (ऑफसेट) प्रूफ रीडर कॉपी होल्डर ऑफसेट ऑपरेटर विभागवार…
एआरबी टाइम्स ब्यूराे रामपुर बुशहर। हिमाचल वॉलीबॉल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष के रूप में वीरेंद्र कंवर की नियुक्ति पर प्रदेशभर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। उनके नेतृत्व में वॉलीबॉल खेल को नई दिशा और गति मिलने की आशा जताई जा रही है। वहीं, एसोसिएशन के सचिव पद की जिम्मेदारी मदन राणा को सौंपी गई है। इस महत्वपूर्ण जानकारी को शिमला जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव यशविंद्र सिंह ठाकुर ने सांझा किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में प्रदेश में वॉलीबॉल का स्तर ऊँचा उठेगा और खिलाड़ियों को नई पहचान मिलेगी। राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी विनोद नेगी और वॉलीबॉल प्रमोटर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में एनसीसी हैंगर निर्माण कुल्लू से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एनसीसी एयर विंग, एयरपोर्ट अथॉरिटी, लोक निर्माण विभाग (PWD) और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्माणाधीन एनसीसी हैंगर की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि कैडेट्स को आधुनिक सुविधाओं वाला प्रशिक्षण स्थल उपलब्ध हो सके। उपायुक्त ने यह भी कहा कि यह हैंगर जिले के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण केंद्र बनेगा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के अंतर्गत 15 जुलाई से 15 अगस्त तक चलाए गए विशेष लाभार्थी पंजीकरण अभियान में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 249% पंजीकरण के साथ उत्तर भारत में पहला स्थान और देशभर में 26वां स्थान प्राप्त किया है। सामूहिक प्रयास से मिली बड़ी सफलता इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि यह सफलता जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। पात्र गर्भवती और धात्री महिलाओं की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ने का कार्य…