एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रक्त दान सेवा परिवार सोसायटी, रामपुर ने अपने 8वें स्थापना दिवस को सम्मान समारोह के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी हर्ष अमरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोनिवि रामपुर के एक्सईन शक्ति सिंह, एमएस खनेरी डॉ. रोशन कौंडल, डॉ. पदम शर्मा और डॉ. संदीप नेगी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। सोसायटी के प्रधान…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना अब न सिर्फ अनाथ बच्चों की शिक्षा, पालन-पोषण और रहने की व्यवस्था कर रही है, बल्कि अब उनकी शादी का खर्च भी उठा रही है। इस योजना के तहत चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट की शादी के लिए सरकार ₹2 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिसमें से ₹60,000 की एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) करना अनिवार्य है, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। अब तक 227 लाभार्थी, शिमला में 5 को मिली सहायता वित्तीय वर्ष 2025-26 में शिमला जिले में अब तक 5 लाभार्थियों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला भाजपा एवं युवा मोर्चा ने शिमला के रिज मैदान से चौड़ा मैदान तक नमो युवा रन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और लोकप्रिय गायक मोहित चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ल ने की। नमो युवा रन को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “युवा फिट तो देश हिट” के संदेश का साकार रूप यह कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि यह…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर परेल के पास एक कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई। हादसे में एक एमबीबीएस प्रशिक्षु की मौत हो गई, जबकि एक महिला प्रशिक्षु लापता है। दो अन्य प्रशिक्षु घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब ढाई बजे हुआ। कार में सवार चारों प्रशिक्षु चिकित्सक मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे थे। लापता प्रशिक्षु की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने लखनपुर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, धौलरा और डियारा सेक्टर में जाकर जल निकासी और भू-धंसाव की स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। लखनपुर क्षेत्र में घरों के भीतर बारिश का पानी आने की समस्या पर उपायुक्त ने नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग को जल निकासी का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इसी तरह, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और धौलरा में भी जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए त्वरित कार्यवाही के आदेश दिए। डियारा सेक्टर के…