Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के निर्देशानुसार ज्वालापुर क्षेत्र के प्रभावित बागवानों की सुविधा के लिए चंबाधार में अस्थायी प्रापण केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में जिला उद्यान विभाग मंडी की ओर से विशेष निरीक्षण एवं बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपनिदेशक उद्यान डॉ. संजय गुप्ता ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि एचपीएमसी इस अस्थायी केंद्र को दो कार्य दिवसों के भीतर चालू करेगा, जिससे बागवानों को सेब एवं अन्य फलों की ढुलाई पर आने वाले अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी। साथ ही उनकी उपज समय पर विपणन केंद्रों तक पहुंच सकेगी।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 117 के अंतर्गत अधिसूचना जारी करते हुए आदेश दिया है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की सभी बसें तथा निजी बसें अब ठियोग बस स्टैंड से होकर ही गुजरेंगी और वहीं से संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय सार्वजनिक हित में लिया गया है। इससे यात्रियों को बेहतर प्रतीक्षालय, सुरक्षित चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जी.बी. पंत मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा नवागंतुक छात्रों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम  बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. मुकेश शर्मा ने शिरकत की जबकि अध्यक्षता प्रदीप धलैड़ द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथियों में एमडी कविता ठाकुर, राज्य पदाधिकारी नैन्सी अटल, और कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोटिया शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को पारंपरिक टोपी, मफलर और बैज पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए। शिक्षा का महत्व: डॉ.…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के ज्यूरी क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते उन्नू नाले में जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है, जिससे भूस्खलन और भूमि धंसाव की घटनाएं तेज़ हो गई हैं। खासकर एनएच-5 से नीचे का पूरा बाजार क्षेत्र भूस्खलन की चपेट में है। स्थानीय लोगों के अनुसार, भूमि कटाव के कारण कई घरों और दुकानों में गहरी दरारें आ चुकी हैं। कई लोगों की निजी जमीन भी भूस्खलन की भेंट चढ़ गई है। आईटीबीपी ट्रांजिट कैंप, स्टेट बैंक की शाखा, और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। रामपुर मंडल महिला कांग्रेस अध्यक्षा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पढ़ाई के समय मोबाइल फोन के उपयोग पर सख्त रुख अपनाते हुए सभी सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए एक नया निर्देश जारी किया है। यह निर्देश छात्रों और शिक्षकों दोनों पर लागू होगा। शिक्षा विभाग के अनुसार, मोबाइल फोन छात्रों की एकाग्रता में रुकावट डालते हैं और शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग और अन्य डिजिटल गतिविधियों के कारण बच्चों में मानसिक तनाव, नींद की समस्या, सामाजिक अलगाव, और शारीरिक परेशानियों जैसे आँखों में तनाव और गलत मुद्रा की समस्या देखी जा रही…

Read More