एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज पूह उपमंडल के होजो नाला आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए। साथ ही, उन्होंने अधोसंरचना को हुए नुकसान का जायजा लिया और स्थानीय लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, डॉ. शर्मा ने सीमावर्ती गांव कुन्नू-चारंग का भी दौरा किया। वहां उन्होंने आपदा से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही, उन्होंने सकीबा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। डकोलढ़ क्षेत्र में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे से बरामद किया गया है। मामला पुलिस थाना रामपुर का है। मृतका की पहचान अंजलि (निवासी ग्राम केटू, डाकघर तकलेच) के रूप में हुई है, जोकि रामपुर के डाक विभाग में कार्यरत थी। 14 अगस्त को अंजलि का शव उसके कमरे डकोलढ़ में पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को खनेरी अस्पताल भेजा। परिजनों द्वारा आपत्ति जताने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए IGMC शिमला भेजा गया। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो ठियोग(शिमला)। उपमंडल ठिओग के अंतर्गत बगैन में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। यह भवन कई वर्षों से लंबित था, जिसके जल्द पूरा होने के लिए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य नवम्बर तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने शेष राशि जल्द उपलब्ध कराने की भी बात कही। मंत्री ठाकुर ने बताया कि भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर परीक्षा भवन के लिए तकनीकी पहलुओं पर विचार-विमर्श कर मंजूरी दी जाएगी। साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगैन का 25 लाख रुपए की लागत…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन को देखते हुए टकोली टोल प्लाजा पर टोल शुल्क वसूली को एक माह के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 34 के अंतर्गत जनहित में लिया है। उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 के कई हिस्सों में सड़कें धंस गई हैं और कई जगहों पर भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। इस कारण से वाहनों को वैकल्पिक और लंबी दूरी के मार्गों से होकर गुजरना…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नोगली स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड व एमएड प्रशिक्षण संस्थान के बीएड सत्र 2023-25 के चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में घोषित किया गया। इस बार भी संस्थान ने 100% परिणाम दर्ज किया है, जिससे संस्थान में खुशी का माहौल है। इस सेमेस्टर में शीतल शर्मा ने 85.71% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिमरन चौहान ने 83.71% अंकों के साथ दूसरा व नेहा ने 82.86% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। चारों सेमेस्टर में सम्मिलित रूप से: शीतल शर्मा ने 82.07% अंकों के साथ प्रथम स्थान, सिमरन चौहान…