एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के डंसा पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय डंसा मेला 2025 का समापन शनिवार को सातवें वित्तायोग अध्यक्ष व स्थानीय विधायक नंद लाल ने किया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी सत्या देवी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। समापन समारोह में उन्हाेंने युवक मंडल डंसा भवन की मरम्मत के लिए ₹2 लाख और मेले के सफल आयोजन हेतु ₹40,000 देने की घोषणा की। मेले में रही देवताओं की उपस्थिति और सांस्कृतिक रंग डंसा मेले की खास बात यह रही कि चार देवताओं ने भी इसमें शिरकत की, जिससे श्रद्धालुओं और…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ/शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। भूस्खलन और बाढ़ की वजह से दो नेशनल हाईवे समेत 376 सड़कें बंद हो गई हैं। राज्यभर में बिजली और पानी की आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। वहीं, किन्नौर जिले में पत्थर गिरने से दिल्ली निवासी दंपती की मौत हो गई। शिमला के विकासनगर और देवनगर में लैंडस्लाइड से यातायात बंद, कई गाड़ियां मलबे में दबीं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद लगातार बारिश से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे कई जगहों पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। मंडी से पनारसा तक नौ…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला । स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में झंडारोहण और रैलियां आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और साम्राज्यवाद व शोषण के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। राज्य सचिव कॉमरेड सनी सैक्टा ने कहा कि आज़ादी कोई तोहफा नहीं थी, बल्कि मजदूरों, किसानों, छात्रों और तरक्कीपसंद ताकतों की लंबी लड़ाई का नतीजा थी। राज्य अध्यक्ष कॉमरेड अनिल ठाकुर ने इस दिन को ज़ुल्म और तानाशाही के खिलाफ लड़ाई की प्रेरणा बताया। एसएफआई ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, अशफ़ाक़ुल्ला ख़ान सहित अनेक शहीदों की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ु-ए-क़ातिल में है, इन्हीं पंक्तियों के साथ एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा ने स्थानीय खेल मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। परेड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, हिमपेस्को जवानों और डीपीएस-एनसीसी छात्रों ने भाग लिया। इसके बाद एसजेवीएन गीत का सामूहिक गायन हुआ। अपने संबोधन में श्री बहुगुणा ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और गुमनाम वीर-वीरांगनाओं को नमन करते हुए कहा…
एआरबी टाइम्स ब्यूराे रामपुर बुशहर। रामपुर जल विद्युत स्टेशन, दत्तनगर में भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद सीआईएसएफ और हिमपेस्को जवानों ने परेड कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्रोजेक्ट प्रमुख ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और इस वर्ष की थीम “आत्मनिर्भर पंचायत, विकसित भारत की पहचान” पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में पंचायतों की अहम भूमिका होगी। आत्मनिर्भर…