Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kinnuar:  राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में साडा व वन अधिकार अधिनियम-2006 पर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 22, 2025Updated:November 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    प्रदेश राजस्व मंत्री जिला किन्नौर में अधिकारियों के साथ आयाेजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए(डीपीआरओ)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा), वन अधिकार अधिनियम-2006 और लाडा के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।

    बैठक के दौरान मंत्री ने गत बैठक के दिशा-निर्देशों पर हुई प्रगति की समीक्षा की। कूड़ा संयंत्र पोवारी में सूखे कचरे के संसाधन और उससे आय वृद्धि की रणनीति पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने पांगी नाले में अवैध डंपिंग पर कड़ा रुख अपनाते हुए तुरंत रोक के निर्देश दिए।

    सांगला क्षेत्र में होटलों व होम-स्टे से निकलने वाले कचरे के उचित निपटान और डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण, सार्वजनिक शौचालयों के रख-रखाव को अधिक सुव्यवस्थित करने पर बल दिया गया।

    साथ ही, साडा कर्मचारियों को नियमित वेतन भुगतान और सरकार की समावेशी योजनाओं का लाभ देने को कहा गया। सांगला में पार्किंग की नीलामी, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत व जल निकासी कार्यों पर भी चर्चा हुई।

    मंत्री ने रिकांग पिओ बाजार में रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए स्थान चिन्हित करने व सांगला की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने हेतु पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए।

    बैठक की कार्यवाही उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक ने संचालित की। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी जैसे हितैष नेगी, दिनेश सेन, अभिषेक शर्मा और डॉ. राकेश नेगी उपस्थित रहे।

    🌳 वन अधिकार अधिनियम-2006 पर विस्तृत चर्चा

    बाद में मंत्री ने वन अधिकार अधिनियम-2006 पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि पटवारी, फॉरेस्ट गार्ड और पंचायत सचिवों को अधिनियम का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि दावों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

    मंत्री ने कहा कि यह अधिनियम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसका उद्देश्य निर्धन और उपेक्षित वर्गों के अधिकारों की रक्षा करना है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्रता उन्हीं को मिलेगी जिनका 13 दिसंबर, 2005 से पूर्व का कब्जा अधिनियम के अनुसार हो। किसी भी परियोजना में वन भूमि के हस्तांतरण से पहले ग्राम सभा की 50% कोरम के साथ अनापत्ति प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

    दावा प्रक्रिया सरल और नि:शुल्क है—आवेदक को केवल कोरे कागज पर आवेदन और साक्ष्य देना होता है, बाकी कार्य वन अधिकार समिति करती है। अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु ग्राम, उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर समितियां गठित की गई हैं।

    बैठक का संचालन उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया और अधिनियम के तहत प्राप्त दावों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

    #ForestRightsAct2006 #HimachalPolitics #KinnaurEnvironmentProtection #KinnaurNews #ReckongPeoNews #RevenueMinisterJagatSinghNegi #SADAmeetingKinnaur #SanglaTrafficManagement #TribalDevelopmentMinister #WasteManagementHimachal
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: भद्राश गांव स्वच्छता अभियान: एसजेवीएनएल और ग्रामीणों ने मिलकर चलाया सफाई अभियान
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर के पीयूष प्रार्थी को “यंग कम्युनिटी चैंपियन अवॉर्ड” से किया गया सम्मानित, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस बुक इंग्लैंड में दर्ज हुआ नाम
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 8 3
    Users Today : 3
    Total Users : 125083
    Total views : 245560
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.