ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in
हिमाचल प्रदेश

{{post_title}}

{{post_meta key:_wplt_news_summary}}

By {{author_meta key:display_name|link:author_archive}}
{{post_date dateFormat:F j, Y g:i A|type:modified}}
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

भोरंज (हमीरपुर)।  जिला हमीरपुर के प्रतिभाशाली छात्र शिवम कानूनगो ने अखिल भारतीय ICAR AICE-JRF/SRF 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-2 (AIR-2) प्राप्त कर प्रदेश और भोरंज क्षेत्र का नाम पूरे देश में गौरवपूर्ण तरीके से रोशन किया है। यह उपलब्धि हमीरपुर व हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

शिवम् कानूनगो अब भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-IARI), नई दिल्ली से फ्लोरीकल्चर एंड लैंडस्केपिंग विषय में पीएच.डी. करेंगे। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री, नेरी, हमीरपुर) से और परास्नातक की डिग्री शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू से पूरी की है।

प्रदेश स्तर पर इस महान उपलब्धि के लिए, राजीव राणा, प्रदेश चेयरमैन असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (के.के.सी), हिमाचल प्रदेश ने शिवम् कानूनगो को सम्मानित करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिवम् जैसे होनहार छात्र प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और यह सफलता यह दर्शाती है कि हिमाचल प्रदेश के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

#AgriculturalResearch #BhoranjNews #HamirpurNews #HimachalPradeshEducation #ICARJRFSRFExam #ICARSRF2025 #ShivamKanungo #YouthSuccess

{{author_meta key:display_name|link:author_archive}}

{{author_meta key:description}}

Join WhatsApp

Join Now

Related Stories

Leave a Comment