Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: एचपीयू शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में अग्रणी – अनिरुद्ध सिंह

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 22, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 56वें स्थापना दिवस समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 1970 में स्थापित एचपीयू शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से अब तक अनेक आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, वैज्ञानिक, शिक्षक और राजनेता निकले हैं जो देश-विदेश में हिमाचल का नाम रोशन कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को यहां उपस्थित होना था, लेकिन निजी कारणों के चलते वह नहीं आ सके।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज के समय में जब शिक्षा व्यवसाय बनती जा रही है, एचपीयू ने गुणवत्ता और मूल्यों को प्राथमिकता दी है। शिक्षकों की मेहनत, छात्रों की लगन और प्रशासन की प्रतिबद्धता ने इसे विशिष्ट पहचान दिलाई है।

    5 नए शोध केंद्रों का उद्घाटन

    समारोह के दौरान पांच नए शोध केंद्रों की स्थापना की गई जिनमें शामिल हैं:

    • ग्रीन एनर्जी एंड नैनोटेक्नोलॉजी सेंटर

    • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड साइबर फिजिकल सिस्टम्स सेंटर

    • हिमाचली कल्चर एंड हेल्थ सेंटर

    • हिमालयन डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड रेसिलिएंस सेंटर

    • रामानुजन सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम्स एंड मैथमेटिक्स

    इन केंद्रों से पर्यावरण संरक्षण, डिजास्टर मैनेजमेंट, सांस्कृतिक धरोहर और गणितीय शोध को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

    एचपीयू और आईआईटी रोपड़ के बीच एमओयू

    समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ के बीच हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

    मुख्यमंत्री का संदेश और ‘चिल्ड्रन ऑफ दी स्टेट’ का सम्मान

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समारोह में उपस्थित नहीं हो सके लेकिन उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से विश्वविद्यालय को शुभकामनाएं दीं। समारोह में ‘मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना’ के तहत 20 अनाथ छात्रों को सम्मानित किया गया।

    कुलपति ने शोध कार्य को बताया अहम

    कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की रैंकिंग सुधारने के लिए शोध कार्यों को प्रोत्साहन देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नए शोध केंद्रों की स्थापना इसी दिशा में एक अहम कदम है।

    गणमान्य लोग रहे उपस्थित

    कार्यक्रम में शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, आईआईटी रोपड़ के निदेशक डॉ. राजेश आहूजा, गृह मंत्रालय के कर्नल मनोरम यादव, डॉ. सिराज किरमानी, डॉ. सुमित गोयल और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    #AIResearch #ChildWelfare #GreenEnergy #HigherEducation #HimachaliCulture #HPU56thFoundationDay #HPUniversity #IITRopar #IndianKnowledgeSystems #ResearchAndInnovation
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: सांगला में सेब बागवानों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित, रोग प्रबंधन पर दी गई अहम जानकारी
    Next Article Rampur Bushahr: एसजेवीएनएल 1500 मेगावाट में मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर सीटू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    HPU News : बस किराया वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरी एसएफआई, किया चक्का जाम

    May 20, 2025

    Kinnaur : चोलिंग में बादल फटने से तबाही: मलबे में दबे वाहन, रिब्बा खड्‌ड में बाढ़ से संपर्क मार्ग टूटा

    July 3, 2026

    दैनिक राशिफल 13 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    March 13, 2026

    Rampur Bushahr: ऐंटी-चिट्टा अभियान: रामपुर में उपमंडल स्तरीय रैली, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

    December 22, 2025

    Shimla Summerhill Accident: खाई में गिरी कार, चंडीगढ़ के दो लोगों की मौत

    April 15, 2026

    Chamba Road Accident: मणिमहेश यात्रा पर निकले पंजाब के दो युवकों की मौत, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक

    September 13, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 9
    Users Today : 1
    Total Users : 128969
    Total views : 251873
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.