Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 11
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: एसजेवीएनएल 1500 मेगावाट में मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर सीटू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 22, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    रामपुर बुशहर। एसजेवीएनएल कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन 1500 मेगावाट और सीटू के संयुक्त तत्वावधान में ठेका मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर आज झाकड़ी में एसजेवीएनएल प्रबंधन के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। यूनियन ने ग्रेच्युटी, बीमा, काम के आधार पर पदोन्नति और प्रमोशन पालिसी की मांग को लेकर मोर्चा खोला है।

    धरने को संबोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, नील दत्त, मिलाप नेगी, यूनियन महासचिव कामराज व अध्यक्ष गुरदास ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के नवरत्न उपक्रमों में शामिल एसजेवीएनएल ने 23 जून 2023 को सौंपे गए मांग पत्र के बावजूद दो वर्षों से ठेका मजदूरों की मांगों पर कोई अमल नहीं किया। मजदूरों ने 16 मई 2025 से लगातार रोष प्रदर्शन कर अपनी समस्याएं उजागर कीं, लेकिन प्रबंधन की ओर से केवल आश्वासन ही मिले।

    मजदूर नेताओं ने कहा कि परियोजना में कई मजदूर ऐसे हैं जो 60 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके हैं, लेकिन उन्हें सेवा समाप्ति के बाद कोई लाभ नहीं दिया गया। न ही ग्रेच्युटी कानून 1972 के तहत उनका भुगतान किया गया, और न ही बीमा की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। जबकि एनएचपीसी जैसे सार्वजनिक उपक्रमों में यह सुविधाएं सुनिश्चित की जाती हैं।

    प्रबंधन द्वारा कई बैठकों में बीमा की बात स्वीकारने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसके साथ ही, वर्षों से कार्यरत मजदूरों को न तो काम के आधार पर पद दिए जा रहे हैं और न ही कोई प्रमोशन नीति बनाई गई है, जो श्रम कानूनों की सीधी अवहेलना है।

    मजदूर नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों के हितों पर कोई चोट पहुंचाई गई तो यूनियन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

    धरने में दीप राम, मुकेश, अमर सिंह, पवन ठाकुर, दौलत राम, पवन वर्मा, जितेंद्र, कौल राम, रोशन लाल, यशवंत समेत अनेक मजदूर मौजूद रहे।

    #ContractWorkersRights #SJNVNL1500MW #SJNVNLधरना #ग्रेच्युटी_बीमा_हक #झाकड़ीधरना #मजदूरआंदोलन #सीटूसंघर्ष
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: एचपीयू शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में अग्रणी – अनिरुद्ध सिंह
    Next Article Rampur Bushahr: बड़ोग गांव की ग्राम सभा ने वन अधिकार अधिनियम के तहत एसडीएम को सौंपे 20 दावे
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Accidents : हिमाचल में दो सड़क हादसे, पति-पत्नी समेत सात की गई जान

    April 26, 2025

    Rampur Bushahr: भूगोल विभाग में रेशम कीट पालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को मिल रहा हुनर का अनुभव

    April 25, 2026

    Shimla: उपायुक्त अनुपम कश्यप ने खिलाड़ियों संग बैठकर किया भोजन, आत्मीय व्यवहार ने जीता सभी का दिल

    June 28, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित

    September 16, 2025

    Rampur Bushahr: जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता: जुब्बल ने रोहड़ू को 2-1 से मात दी

    October 28, 2025

    दैनिक राशिफल : Thursday, December 25, 2025

    December 25, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 6 9 1
    Users Today : 0
    Total Users : 128691
    Total views : 251427
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.