मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान एक बेटे ने अपने सेवानिवृत्त पिता की हत्या कर दी। यह घटना द्रुब्बल पंचायत के चंडोझ के द्रोबड़ी गांव में हुई। जानकारी के अनुसार, जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त प्रताप अपने मुकेश बेटे और बहू के बीच चल रहे झगड़े को शांत करवाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान गुस्से में आकर मुकेश ने पिता पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। परिजन उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। प्रताप की पत्नी के बयान…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक गर्मी से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश के चार जिलों में तापमान पहले ही 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, जबकि 13 जगहों में पारा 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। ऊना में तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक बढ़कर 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हमीरपुर के नेरी क्षेत्र…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को सीमावर्ती शिपकी-ला गांव से ‘सीमा पर्यटन’ (Border Tourism) की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह पहल हिमाचल के लिए एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी निर्णय माना जा रहा है, जिससे पर्यटक अब भारत-चीन सीमा से लगे किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कर सकेंगे। मुख्यमंत्री अपने आगामी दो दिवसीय किन्नौर दौरे के दौरान इस परियोजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस बीच, सोमवार को मुख्यमंत्री किन्नौर जिले के कल्पा में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और 25 लोगों को भूमि के पट्टे देंगे। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार,…
लुधियाना। गर्मी के मौसम में जहां आइसक्रीम बच्चों की पहली पसंद होती है, वहीं लुधियाना के ग्यासपुरा क्षेत्र से एक खतरनाक मामला सामने आया है। यहां सुंदरनगर इलाके में एक सात वर्षीय बच्चे ने सड़क किनारे रेहड़ी से चोकोबार आइसक्रीम खरीदी, जिसमें से मरी हुई छिपकली निकलने पर हड़कंप मच गया। बच्चे ने 20 रुपये में दो आइसक्रीम खरीदी थीं। घर आकर जब वह आइसक्रीम खाने लगा तो उसे उसमें मरी हुई छिपकली नजर आई, जिसका कुछ हिस्सा बच्चे के मुंह में भी चला गया। परिजनों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की कोटखाई तहसील में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की पानी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों गिरि खड्ड पुल के पास कपड़े धोने गई थीं। बेटी का पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरी। मां ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों ही खड्ड से बाहर नहीं निकल पाईं। घटना की सूचना दोपहर में कोटखाई पुलिस थाना को मिली। सूचना मिलते ही एसआई/एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक…