एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 3 से 10 जून तक किन्नौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, योजनाओं की समीक्षा करेंगे और आम जनमानस से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। आज का कार्यक्रम (3 जून): प्रातः 10 बजे: निचार ब्लॉक शिकायत निवारण समिति की बैठक, मिनी सचिवालय भावनागर वन अधिकार समिति की बैठक की अध्यक्षता दोपहर 02 बजे: ब्लॉक स्तरीय योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक 4 जून: प्रातः 10 बजे: कल्पा ब्लॉक शिकायत…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कांगड़ा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के पुलिस जिला देहरा के अंतर्गत ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी के धार्मिक महत्व को देखते हुए यहां भारी संख्या में श्रद्धालु देशभर से पहुंचते हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने यहां पुलिस चौकी स्थापित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ज्वालामुखी में नई फायर पोस्ट की आधारशिला भी रखी। यह फायर पोस्ट 5.36 करोड़ रुपये की लागत से आगामी 15 महीनों में पूरी की जाएगी। परियोजना के अंतर्गत फायर टेंडर के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। टिक्करी सिध्यानी में चौथी राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ को सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक अश्वनी ठाकुर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। बॉल बैडमिंटन संघ के प्रधान बी.एल. गोयल और महासचिव के.सी. ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें खिलाड़ियों से परिचित कराया और संघ की उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में 9 टीमों के 72 खिलाड़ी तथा लड़कियों के वर्ग में 6 टीमों की ओर से 48 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन हुए मुकाबलों में लड़कों के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो साेलन। भाजपा जिला सोलन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विशेष रूप से भाग लिया। यह यात्रा सोलन के माल रोड से प्रारंभ हुई, जहां वातावरण ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। हजारों कार्यकर्ताओं ने नड्डा का भव्य स्वागत किया। उन्हें एक ओपन जीप में तिरंगा यात्रा में ले जाया गया। नड्डा ने कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाकर संवाद किया, जिससे उनमें जोश और उत्साह की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर कई समाजसेवी संस्थाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नादौन के अमलैहड़ और भवड़ां महिला मंडलों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। ये मंडल दो-दो हेक्टेयर वन भूमि पर पौधरोपण करेंगे और पांच वर्षों तक उनकी देखभाल करेंगे। इस योजना का उद्देश्य बंजर और क्षतिग्रस्त वन क्षेत्रों में फलदार पौधों के माध्यम से हरित आवरण को बढ़ाना है। इसमें महिला मंडलों, युवक मंडलों व स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाएगा, जिससे रोज़गार और आय के अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने ग्रीन एडॉप्शन योजना की भी शुरुआत…