एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधा कृष्णनन बी० एड० एवं एम० एड० संस्थान, नोगली में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तम्बाकू सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जनजागरण फैलाना और युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना रहा। इस वर्ष की थीम “तम्बाकू: जीवन के लिए खतरा” को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षुओं ने रचनात्मक पोस्टरों, संक्षिप्त वक्तव्यों और विचार प्रस्तुतियों के माध्यम से तम्बाकू से होने वाले नुकसान और इससे बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षुओं ने बताया कि तम्बाकू एक ऐसा धीमा ज़हर…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2025 के अंतर्गत सोमवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए विधायक हरीश जनारथा ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में हरीश जनारथा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने चिंता जताई कि आज की युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ रही है, ऐसे में खेलों के माध्यम से उन्हें सही दिशा देना आवश्यक है। उन्होंने आम जनता से भी नशे के खिलाफ चलाए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो जुब्बल (शिमला)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई क्षेत्र आने वाले समय में खेलों के क्षेत्र में प्रदेश का अग्रणी केंद्र बनेगा। उन्होंने यह बात ठाकुर राम लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेल छात्रावास (कन्या) के निरीक्षण के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी महत्वपूर्ण स्थान है। खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं क्योंकि ये न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश भर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विकास खण्ड रामपुर के अंतर्गत आने वाले 37 पंचायतों के राजस्व गांवों में वनाधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में वनाधिकार समितियों के प्रधानों व सचिवों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सचिवों को भी अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी उप-मण्डलाधिकारी नागरिक रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 से 6 जून तक आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन सुबह 10 बजे से होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है: 03 जून – पंचायत घर सराहन: ग्राम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल के शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। 1 जून की दोपहर लगभग 3:35 बजे हरि कृष्ण धांटा, निवासी गांव बधों, रावलाक्यार अपने घर पर मौजूद थे, तभी नेपाली मजदूर रमेश ने उन्हें सूचना दी कि दीपा, पत्नी जीत बहादुर, जो बगाड़ी क्षेत्र में राम धनी के डेरे…