Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विमल नेगी मौत मामले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आरोपों पर सीधे जवाब देते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है, न कि राजनीतिक मंच। मुख्यमंत्री ने कहा, हमने एफआईआर दर्ज की, एसआईटी बनाई और अब सीबीआई जांच चल रही है। अगर विपक्ष या किसी के पास कोई सबूत हैं तो वे सीबीआई को दें, बजाय मीडिया में बयानबाज़ी करने के। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार विमल नेगी के परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग दे रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा,…

Read More

शिमला। अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव की पहली संध्या पार्श्व गायिका निधि रस्तोगी के नाम रही। उन्होंने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। उनके साथ-साथ गजल गायक मिथिलेश लखनवी ने भी अपनी गजलों से समां बांधा। पहली संध्या में स्थानीय कलाकार प्रकाश शर्मा, शीतल, मीना बैनर्जी, सीता राम, महेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा और रोहिनी डोगरा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता। लोकलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इसके अलावा राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी, आईवीवाए इंटरनेशनल स्कूल शिमला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार, मारिया मोंटेसरी स्कूल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। शिमला जिले के घणाहट्‌टी में रविवार को पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस साल भी कुश्ती प्रेमियों की भारी भीड़ ने अखाड़े में जुटकर रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। दंगल की शुरुआत विधिवत पूजन के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों की कुश्तियों से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बच्चों ने जोश और हुनर से दर्शकों को प्रभावित किया। महिलाओं की कुश्तियों ने भी खूब तालियां बटोरीं, जिससे यह दंगल आयोजन और भी खास बन गया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रही बड़ी माली, जिसमें शिमला, पंजाब और हरियाणा से नामी पहलवानों ने भाग लिया। सभी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिमला ग्रीष्मोत्सव 2025 की शुरुआत पारंपरिक महानाटी के भव्य आयोजन के साथ हुई। इस वर्ष ग्रीष्मोत्सव की थीम “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” रखी गई है। कार्यक्रम में शिमला शहरी और मशोबरा प्रोजेक्ट की लगभग 150 महिलाओं ने भाग लेकर समरसता और नारी शक्ति का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया। महा नाटी में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने विशेष रूप से शिरकत की।अतिरिक्त उपायुक्त वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि महा नाटी जैसे आयोजनों का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, “आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरोमंडी। जिला मंडी के समुद्र तल से 9,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का प्रतीक पराशर झील एवं मंदिर परिसर 13 और 14 जून को इस भी सरानाहुली मेले का गवाह बनेगा। यह जानकारी मंदिर कमेटी के प्रधान बलबीर सिंह ठाकुर और गूर पुजारी अमर चंद ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि मेले की तैयारियां चल रही हैं और श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए अब पराशर तक चारों ओर सड़कों का जाल बिछ चुका है। पराशर पहुंचने के रास्तेश्रद्धालु अब विभिन्न मार्गों से पराशर झील तक पहुंच सकते हैं: मंडी से वाया कटौला-बागी हणोगी…

Read More