एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में 12 अगस्त 2025 को लघु रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले में सात प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों में लगभग 300 पदों के लिए चयन प्रक्रिया चलाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को विभिन्न श्रेणियों के पदों पर आवेदन करने का अवसर मिलेगा। चयन के लिए उपलब्ध पदों का विवरण: सूरज फबरिक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड – मैकेनिकल फिटर, इलेक्ट्रिशियन और फर्निस मेटलर के पद (आईटीआई पास, आयु 30 वर्ष या अधिक) बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड – सीनियर सेल्स इंटरन और सीनियर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पद (12वीं या स्नातक पास, आयु 20-30 वर्ष) जीएम…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में निजी पर्यटन निवेश को बढ़ावा देने के लिए ‘पर्यटन निवेश प्रोत्साहन परिषद्’ के गठन को मंजूरी दे दी है। यह परिषद एकल-खिड़की तंत्र (Single Window System) के रूप में काम करेगी, जिसका उद्देश्य निवेशकों को प्रक्रियात्मक जटिलताओं से मुक्ति दिलाना और समयबद्ध अनुमोदन प्रदान करना है। 🔹 प्रमुख बिंदु: ₹50 करोड़ या उससे अधिक की पर्यटन परियोजनाओं का अनुमोदन इसी मंच से होगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित इस परिषद को पर्यटन विभाग के अंतर्गत एक निवेश प्रोत्साहन प्रकोष्ठ द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। परिषद् को “न्यूनतम विनियमन, अधिकतम सुविधा” और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रोहड़ू/चिड़गांव(शिमला)। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत पुलिस उपमंडल रोहड़ू की विशेष टीम ने चिट्टा तस्करी के दो मामलों में कुल 4 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पहले मामले में, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 23 वर्षीय नवयुश, निवासी चिड़गांव को 4.09 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ थाना चिड़गांव में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दूसरे मामले में, एसडीपीओ रोहड़ू प्रणव चौहान की निगरानी में एक और कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मंगलवार देर रात मखीनाला (रोहड़ू)…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जिला किन्नौर में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण किन्नौर कैलाश यात्रा 2025 को जिला प्रशासन द्वारा अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। बारिश की तीव्रता के चलते यात्रा मार्ग के कई हिस्सों में भारी नुकसान हुआ है। तांगी घाटी और कांग्यरंग नालों पर बने पैदल पुल तेज बहाव में बह गए हैं। इसके अतिरिक्त, कई स्थानों पर मार्ग अत्यधिक फिसलन भरा हो गया है और भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे यात्रा जोखिम भरी हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कल्पा श्री अमित कल्थाईक ने बताया…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। रिवालसर झील संरक्षण को लेकर जिला वेटलैंड समिति की बैठक मंगलवार को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य रिवालसर झील वेटलैंड के संरक्षण और सतत विकास हेतु तैयार किए गए मसौदा प्रबंधन योजना पर विस्तार से चर्चा करना था। बैठक में एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह, एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी, वन मंडलाधिकारी वासु डोगरा सहित वन, जलशक्ति, पर्यटन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर नियोजन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि रिवालसर झील संरक्षण में केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि स्थानीय समुदाय की…