Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भोग योजना के तहत जिले के पांच प्रमुख मंदिरों — तारा देवी, संकट मोचन, जाखू, हाटकोटी और भीमाकाली (सराहन) में अब भंडारा और प्रसाद तैयार करने की प्रक्रिया को सुरक्षित और नियंत्रित किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना है। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर प्रबंधन को FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) के नियमों के तहत पंजीकरण व लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा।  भोग योजना के मुख्य बिंदु: 🔹 भोग (Blessful Hygienic Offering to God) के तहत अब…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से संबंधित एक सेना के जवान के साथ साइबर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने जवान को सिम की वैधता 10 साल तक बढ़ाने का झांसा देकर उसके बैंक खाते से ₹2.50 लाख की ठगी कर डाली। इसके अलावा ठगों ने जवान के नाम पर ₹9 लाख का डिजिटल ऋण भी उठा लिया। सेना के जवान ने बताया कि उसे एक कॉल आई, जिसमें मोबाइल कंपनी का प्रतिनिधि बनकर एक व्यक्ति ने बात की। उसने बताया कि जवान की सिम बंद हो सकती है और उसे वैध…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। राजधानी शिमला के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्र ने पढ़ाई के तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना फागली क्षेत्र में हुई, जहां छात्र ने घर पर अकेले रहते हुए साड़ी से फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को छात्र की नोटबुक पर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा कि हाल ही में हुए तीन हाउस टेस्ट अच्छे नहीं हुए, जिससे वह मानसिक तनाव में था। छात्र ने लिखा कि वह इसी कारण आत्महत्या कर रहा है। घटना के समय छात्र घर पर अकेला…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्री-प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती को लेकर शिक्षा विभाग ने अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब केवल दो साल की नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) करने वाले ही प्री-प्राइमरी प्रशिक्षक के पदों के लिए पात्र माने जाएंगे। यह ट्रेनिंग नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से ही होनी चाहिए। शिक्षा निदेशालय ने भर्ती संबंधी शर्तें स्पष्ट करते हुए राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन को पत्र भेजा है। इसके बाद कॉर्पोरेशन ने निजी एजेंसियों को चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में कुल 6,297 पदों पर भर्ती की जानी है,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। एसएफआई राज्य कमेटी ने जॉब ट्रेनी योजना के खिलाफ़ डीसी ऑफिस के बाहर रैली निकाली और प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए तीन साल हो चुके हैं, लेकिन युवाओं को प्रतिवर्ष दो लाख नौकरियों का जो वादा किया गया था, वह अब तक अधूरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि न केवल वादे पूरे नहीं हुए, बल्कि सरकार अब बची-खुची नौकरियों को भी खत्म करने की दिशा में ‘जॉब ट्रेनी’ जैसी योजनाएं लागू कर रही है, जो युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है।…

Read More