एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। जिला कृषि विभाग, बिलासपुर द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025 की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 14 अगस्त 2025 कर दी गई है। यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और कृषि जोखिमों से बचाव के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान करती है। कृषि उपनिदेशक प्रेम चंद ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत: बीजाई न होने या क्षति पर मुआवजा दिया जाएगा। खड़ी फसल की क्षति जैसे सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, कीट रोग, जलभराव आदि शामिल हैं। कटाई के बाद 2 सप्ताह के भीतर आपदा जैसे चक्रवात, असमय बारिश आदि से नुकसान की…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सरकाघाट(मंडी)। मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में 15 अगस्त को 79वां राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। समारोह का आयोजन राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल), सरकाघाट के प्रांगण में प्रातः 11 बजे किया जाएगा। समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आज आयोजन स्थल का दौरा किया। इस दौरान सरकाघाट के पूर्व प्रत्याशी पवन ठाकुर भी उपस्थित रहे। इसके पश्चात एसडीएम कार्यालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) शिमला जिला इकाई ने SSC परीक्षा घोटाला 2025 के खिलाफ सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। इस शांतिपूर्ण लेकिन उग्र प्रदर्शन का नेतृत्व NSUI शिमला जिला अध्यक्ष शुभम हार्डी वर्मा ने किया। प्रदर्शन में NSUI कार्यकर्ताओं और छात्रों ने SSC द्वारा आयोजित परीक्षाओं में व्याप्त धांधली, तकनीकी खामियों, परीक्षा केंद्रों के अनुचित आवंटन और अचानक परीक्षा रद्द होने जैसी समस्याओं को लेकर सरकार और SSC के खिलाफ नारेबाजी की। शुभम हार्डी वर्मा ने कहा, “SSC की परीक्षा प्रणाली में लगातार अनियमितताएं हो रही हैं। यह हमारे युवाओं…
काजा। श्रम कल्याण कार्यालय किन्नौर एवं स्पीति क्षेत्र की ओर से काजा स्थित एडीसी सम्मेलन कक्ष में एक दिवसीय श्रम जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में काजा मंडल की सभी 13 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक समेत कुल 39 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोतिया ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (HPBOCW) की 14 कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये योजनाएं मनरेगा और निर्माण क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को ₹8400 से ₹4.20 लाख तक की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला ने पावन श्रावण मास के अवसर पर आज बिलासपुर जिला के ऐतिहासिक मार्कंडेय मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि ऋषि मार्कंडेय को हिन्दू मान्यताओं में भगवान शिव और भगवान विष्णु का परम भक्त माना जाता है, और यह मंदिर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान राज्यपाल ने मंडी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अपने हालिया दौरे की जानकारी दी। उन्होंने आपदा…