Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Mandi: 20 से 26 सितंबर तक ग्राम पंचायतों में मसौदा मतदाता सूची पर विशेष ग्राम सभा बैठकें

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 10, 2025Updated:November 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    अपूर्व देवगन, जिला दंडाधिकारी मंडी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

    राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला मंडी की सभी ग्राम पंचायतों में 20 से 26 सितम्बर 2025 तक विशेष ग्राम सभा बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य आगामी पंचायत चुनावों के लिए तैयार की जा रही मसौदा मतदाता सूची का पूर्वावलोकन करना और ग्रामीण स्तर पर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि इन बैठकों में मसौदा मतदाता सूची ग्राम सभाओं के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी, ताकि त्रुटियों को समय रहते सुधारा जा सके। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जनभागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया बेहद अहम है।

    प्रत्येक ग्राम पंचायत में 20 से 26 सितम्बर के बीच किसी एक दिन सुबह 11 बजे विशेष ग्राम सभा बैठकें आयोजित होगी। इस दौरान मतदाता सूची से जुड़े अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बैठकों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें और स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें। साथ ही, उन्होंने जिला मंडी के ग्रामीण नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इन बैठकों में सक्रिय रूप से भाग लें और यदि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, नाम की कमी या संशोधन की आवश्यकता हो तो समय रहते आपत्ति और सुझाव दर्ज कराएं।

    मंडी जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक 19 को, विकास योजनाओं पर होगी चर्चा

    मंडी। जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक बैठक अब 19 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सम्मेलन कक्ष, भ्यूली में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा करेंगे। जिला परिषद मंडी के सचिव अंचित डोगरा ने बताया कि यह बैठक पूर्व निर्धारित तिथि 12 सितम्बर को होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह बैठक 19 सितम्बर को होगी।

    बैठक के एजेंडे में जिले की विभिन्न विकास योजनाएं, निर्माण कार्य, पंचायत गतिविधियां और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े आवश्यक मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण, मनरेगा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।इस बैठक में जिला परिषद के सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। वे अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं और सुझाव बैठक में प्रस्तुत करेंगे, ताकि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और विकास कार्यों में समन्वय सुनिश्चित किया जा सके। सचिव ने सभी सदस्यों और अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर विकास कार्यों को गति देने में सहयोग करें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSolan : चिट्टा तस्करी में पकड़ा गया कांस्टेबल बर्खास्त, विभागीय जांच में दोषी करार
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर और ननखड़ी में एचपीएमसी पर सेब खरीद बंद करने का आरोप, भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rohdu: सेब पर नहीं, गप्पेबाजी में माहिर हैं चेतन बरागटा: कौशल मुंगटा

    July 5, 2025

    Rampur Bushahr: डकोलढ़ में युवती की संदिग्ध मौत का मामला हत्या में बदला, पति गिरफ्तार

    August 18, 2025

    Shimla: कोटखाई के बड़वी गांव में दिल दहला देने वाली आग: चार मकान राख, आठ परिवार एक पल में बेघर, करोड़ों का नुकसान

    December 3, 2025

    Shimla: मंगलवार, बुधवार और वीरवार तक़सीम मामलों की सुनवाई, दुरुस्ती मामलों को 31 मार्च तक निपटाने के सख्त निर्देश

    January 2, 2026

    JOB: आईटीआई रामपुर में 14 जुलाई से प्लेसमेंट ड्राइव, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

    July 13, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर के वार्ड 6 और 7 के लिए 18.50 करोड़ की पेयजल योजना का सफल ट्रायल

    June 9, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    

    Our Visitor

    1 2 8 7 4 0
    Users Today : 9
    Total Users : 128740
    Total views : 251519
    Archives
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.