एआरबी टाइम्स ब्यूरो कमांद (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह हादसा आईआईटी मंडी के पास बने एक नवनिर्मित पुल पर हुआ, जिसका अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ है। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतकों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। नियंत्रण खोने से हुआ हादसाजानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब पंजाब नंबर की पिकअप लुधियाना से आईआईटी कमांद जा रही थी। जैसे ही वाहन कटौला पुल पर पहुंचा, चालक ने नियंत्रण…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय एवं एसजेवीएन प्रबंधन के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में नाथपा झाकड़ी जल विद्युत स्टेशन द्वारा 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़े का सफल आयोजन किया गया। जिसके समापन एवं विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर नाथपा झाकड़ी जल विद्युत स्टेशन द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सनारसा में तम्बाकू निषेध पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। शिविर में डॉ. प्रणय सूद, चिकित्सा अधिकारी, परियोजना अस्पताल, झाकड़ी द्वारा नशे से होने वाली विभिन्न बीमारियों की जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों को इस बुरी आदत…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन बॉयल द्वारा विद्युत मंत्रालय एवं एसजेवीएन प्रबंधन के दिशानिर्देशानुसार 16 मई से 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा का सफल आयोजन किया गया। इस पखवाड़े के समापन अवसर पर 31 मई 2025 को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुशवा में एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सीएसआर की उप महाप्रबंधक श्रीमती कौशल्या देवी नेगी ने स्कूली विद्यार्थियों को तम्बाकू निषेध की शपथ दिलाई तथा उन्हें तम्बाकू व अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि इस दिवस…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की नूरपुर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना रैहन की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान राजा का तालाब क्षेत्र से एक नशा तस्कर को चिट्टे (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ नोखा निवासी राजा का तालाब के रूप में की है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 23.98 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। यह बरामदगी NDPS एक्ट के तहत एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है। पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार पहले…
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर की मासिक बैठक में प्रत्येक वार्ड में आठ-आठ लाख रुपये के विकास कार्य करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके साथ ही वन अधिकार अधिनियम 2006 को नगर परिषद क्षेत्र में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूर्व में वार्ड सभाओं में गठित कमेटियों को एफआरसी (Forest Rights Committee) नियुक्त करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष मुस्कान नेगी ने की, जबकि कार्यकारी अधिकारी बी.आर. नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में नगर के सभी वार्डों में कराए जाने वाले विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।…