Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी  SundarNagar drug case : सुंदरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक और युवती को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शहर के बस स्टैंड के समीप स्थित एक निजी होटल में ठहरे हुए थे और वहीं से नशे का धंधा चला रहे थे। पुलिस के अनुसार मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अपनी महिला साथी के साथ होटल के कमरे में ठहरा हुआ है और चिट्टा बेचने का अवैध धंधा कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने दोपहर करीब 2:30 बजे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  हिमाचल प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी कर दी है। मंगलवार को राज्य सचिवालय में आयोजित प्रधानाचार्य सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने यह रैंकिंग सार्वजनिक की। समग्र रैंकिंग में हमीरपुर कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि संजौली कॉलेज (शिमला) दूसरे और आरकेएमवी कॉलेज शिमला तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा टियर दो में पहला स्थान भोरंज कॉलेज ने जीता। वहीं, सरस्वतीनगर (शिमला) कॉलेज और सुन्नी तृतीय रहा। टियर-3 कॉलेज रैंकिंग में सिरमौर जिले का कफोटा कॉलेज प्रथम,  दाड़लाघाट कॉलेज…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  शिमला पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पंजाब से संचालित हो रहा था और रोहड़ू व जुब्बल क्षेत्र में सक्रिय था। इस मामले में पुलिस ने एक युवती समेत मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवती की पहचान नवीन लता, निवासी तहसील जुब्बल के रूप में हुई है, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना लुकास, अमृतसर (पंजाब) का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और आठ सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। ऐसे करता था काम गिरोह प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला…

Read More

🔴 मेष राशि (Aries) आज आत्म-सुधार के प्रयास सफल रहेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ धन को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन आप शांति से स्थिति संभाल लेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में कोई अच्छी खबर परिवार में खुशी लाएगी। प्रेम संबंधों में अनदेखी तनाव पैदा कर सकती है। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल है, यात्रा लाभदायक रहेगी। शुभ अंक: 3शुभ रंग: केसरिया, पीलाउपाय: भगवान शिव के मंत्रों का जप करें। 🟢 वृष राशि (Taurus) खान-पान में लापरवाही से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। खर्चों को लेकर माता-पिता नाराज़ हो सकते हैं। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलें।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर जिला बिलासपुर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक 137 वर्ष पुराने राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का शुभारम्भ आज नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने पारंपरिक रूप से खूंटी गाड़ कर किया।  इस अवसर पर उन्होंने लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा की अगुवाई की। शोभायात्रा में लोक वाद्य कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने पारंपरिक संस्कृति की झलक पेश की। इसके बाद लुहणू मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का उद्घाटन भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश धर्माणी ने…

Read More