शिमला | इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में स्वाइन फ्लू (H1N1) से पीड़ित एक 64 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक मरीज बिलासपुर जिले का रहने वाला था। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जानकारी के अनुसार, मरीज को सांस लेने में तकलीफ और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के चलते 13 अगस्त 2026 को आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 29 अगस्त को उनकी स्वाइन फ्लू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टरों की विशेष निगरानी में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण…
Author: ARB Times Desk
शिमला | हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले स्थित नेरवा उपमंडल में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। नेरवा से करीब एक किलोमीटर दूर हडेऊ नाला के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार (संख्या HP 08A-8604) शलन-टिकरी से नेरवा की तरफ आ रही थी। हडेऊ नाला के समीप पहुंचते ही कार चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों के लिए चालू खरीद सीजन के बीच एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। प्रसिद्ध कारोबारी समूह की कंपनी अदानी एग्री फ्रेश (Adani Agri Fresh) ने राज्य में सेब खरीद के लिए अपनी नई दरें (New Apple Rates) जारी कर दी हैं। आज से लागू होने वाली इन दरों में पिछले वर्ष की तुलना में प्रमुख ग्रेड के सेबों के दामों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। इस बार सबसे अधिक इजाफा 80 से 100 फीसदी रंग वाले LMS (लार्ज, मीडियम, स्मॉल) श्रेणी के प्रीमियम सेब में देखने को मिला…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, धर्मशाला | हिमाचल प्रदेश सरकार गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की कि योजना का औपचारिक शुभारंभ 2 अक्टूबर 2026 को सोलन जिले से किया जाएगा। योजना के तहत प्रदेश के करीब दो लाख परिवारों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडासीबा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। योजना के माध्यम से सरकार की 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक पेंशन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी | हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू (H1N1) का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र के डडयाल गांव निवासी 70 वर्षीय कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महेन्द्र की चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। वह कीमोथेरेपी करवाने के लिए चंडीगढ़ गए थे, जहां वह इस संक्रमण की चपेट में आ गए। पारिवारिक सदस्यों की ओर से पार्थिव शरीर गांव लाने और अंतिम संस्कार के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को इसकी आधिकारिक सूचना मिली। इसके तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डडयाल गांव…