एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नाहन | हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला शिक्षिका समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार शाम करीब 7:30 बजे सराहां बस स्टैंड से लगभग 100 मीटर आगे हुआ। अधिकारी जेटली अपने परिवार के साथ कार में सराहां से अपने घर की ओर जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी उर्मिला जेटली,…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, हमीरपुर | हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर थाना क्षेत्र के तहत लंबरी पंचायत के जियाणा गांव में एक 14 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल से एक हस्तलिखित सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसके आधार पर पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के सदस्यों सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद पैतृक गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (AIMS) चमियाना में अत्याधुनिक थ्री-टेस्ला एमआरआई मशीन से टेस्ट शुरू हो गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को बड़ी राहत देते हुए इस हाई-टेक जांच के लिए वही दरें तय की हैं, जो इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला में लागू हैं। इसके तहत मरीजों को सिंगल टेस्ट के लिए 3,000 रुपये और मल्टीपल टेस्ट के लिए 5,500 रुपये का शुल्क देना होगा। एक महीने की लंबी वेटिंग से मिलेगी मुक्ति चमियाना अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 8 से 10 मरीजों को एमआरआई जांच की जरूरत पड़ती है। अब तक यह…
♈ मेष (Aries) रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जमीन या संपत्ति से जुड़ा अटका काम आगे बढ़ सकता है। घर में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लें और डिजिटल डिटॉक्स कर आंखों को आराम दें। छोटे भाई-बहनों से बहस करने के बजाय शांति से बात करें। करियर में पुराने कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। अटका काम आज आगे बढ़ सकता है। शुभ अंक व रंग: 2 | सफेद उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। आज झूठ और अपशब्द बोलने से बचें। ♉ वृष (Taurus) वृष राशि वालों के लिए आज का दिन साल के सबसे यादगार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा | हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) को मजबूत करने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश की पंचायतों में घरेलू और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से ‘यूजर चार्ज’ यानी कचरा संग्रहण शुल्क वसूला जाएगा। बीडीओ (BDO) देहरा ने मॉडल उप नियम-2026 के तहत सभी पंचायत सचिवों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। नियमों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए पंचायत सचिव सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। खुलेगा अलग बैंक खाता, स्वच्छता पर ही खर्च होगा पैसा निर्देशों के अनुसार,…