एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में हाल ही में की गई फीस वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को एसएफआई की विश्वविद्यालय इकाई ने परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों और विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फीस वृद्धि के निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की। एसएफआई ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा शुल्क, छात्रावास शुल्क, पुनर्मूल्यांकन शुल्क, मरम्मत शुल्क सहित कई अन्य शुल्कों में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिससे विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। संगठन…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रोहड़ू शिमला जिला के रोहड़ू नगर परिषद चुनाव 2026 में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 में से 7 वार्डों में जीत हासिल की है। वहीं भाजपा समर्थित उम्मीदवार केवल एक वार्ड में जीत दर्ज कर पाए, जबकि एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। चुनाव परिणामों के अनुसार, वार्ड नंबर-1 (दशालनी एवं सेरी) से भाजपा समर्थित रमा देवी ने 209 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी वृंदा जिल्टा को 153 मत मिले। वहीं राजवंती को 104 और विक्रमा देवी को 53 वोट प्राप्त हुए। वार्ड नंबर-2 (अपर बाजार) से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर डीजे नेशन SPORTS FEST 2026 के अंतर्गत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले में Kohinoor Academy ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि Nankhari Dominators उपविजेता रही। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और जोश का अद्भुत परिचय दिया। कबड्डी प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में वार्ड नंबर 4, नगर परिषद रामपुर के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य Karan Sharma मुख्य अतिथि के रूप में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर लुहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 से प्रभावित परिवारों के लिए प्रशासन ने बड़ी राहत देते हुए विकल्प परिवर्तन का अंतिम अवसर प्रदान किया है। उप मंडलाधिकारी कार्यालय रामपुर की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) योजना के तहत पहले रोजगार का विकल्प चुन चुके, लेकिन वर्तमान में परियोजना में कार्यरत नहीं परिवार अब अपना विकल्प बदल सकेंगे। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे परिवार अब रोजगार के स्थान पर 5 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता राशि या वार्षिकी योजना का लाभ लेने के लिए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वायरल वीडियो के आधार पर लोग मंत्री के बयान की आलोचना करते हुए मामले में जवाबदेही तय करने और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री से अर्की अस्पताल में महिला की मौत को…