रामपुर बुशहर (ब्यूरो) । फॉरेस्ट वेलफेयर एसोसिएशन वन वृत्त रामपुर की बैठक अध्यक्ष ललित भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें वन मंडल रामपुर की नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए। सर्वसम्मति से नीरज वर्मा को अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में महासचिव विकल घेदटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमेश नेगी, उपाध्यक्ष प्रकाश और विजय राम, कोषाध्यक्ष मुनी लाल लैनतरा, सह सचिव अनीता, प्रेस सचिव विकास रोच, सचिव राजेश्वर और अम्बिका और मुख्य सलाहकार के रूप में तारा चंद, राज कपूर और लीला का चयन किया गया। इस अवसर पर वन वृत्त रामपुर कार्यकारिणी के महासचिव जिवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, वन…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मशाला । हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2025 का रोमांच रविवार से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन के यहां पहले मैच में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच का समय शाम 7:30 बजे निर्धारित है, जबकि टॉस का समय 7:00 बजे होगा। यह मैच आईपीएल के 54वें मैच के रूप में खेला जाएगा। स्टेडियम में 22, 000 दर्शकों के बैठने की सुविधा धर्मशाला स्टेडियम में इस बार कुल तीन आईपीएल मैच खेले जाएंगे। पंजाब किंग्स का पहला मैच रविवार को, दूसरा मैच 8 मई को दिल्ली…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला । हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ ने शनिवार को कुलपति कार्यालय के बाहर रोष रैली निकाली। रैली में विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने मासिक वेतन समय पर न मिलने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। संघ का कहना था कि प्रदेश भर के सरकारी कर्मचारियों को हर महीने की पहली तारीख को वेतन मिल जाता है, लेकिन विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को पिछले कुछ समय से समय पर वेतन नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि विश्वविद्यालय की वेतन फाइल पिछले 10 दिनों तक शिक्षा सचिव के दफ्तर में पड़ी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला । हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में बनी पांच मंजिला मस्जिद को अब पूरी तरह अवैध करार दिया गया है। नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने शनिवार को अंतिम फैसला सुनाते हुए मस्जिद की निचली दो मंजिलों को भी गिराने का आदेश जारी किया। इससे पहले 5 अक्तूबर 2024 को मस्जिद की ऊपर की तीन मंजिलों को अवैध घोषित किया गया था, जिनमें से दो को मस्जिद कमेटी ने पहले ही कोर्ट के आदेश पर गिरा दिया है। शनिवार को हुई सुनवाई में वक्फ बोर्ड मस्जिद की निचली दो मंजिलों से जुड़े आवश्यक दस्तावेज जैसे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर, महासचिव डॉ. रणजीत वर्मा और उपाध्यक्ष आमला कश्यप ने डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में कुलपति पद को लेकर उत्पन्न स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। शनिवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में युकां नेताओं ने कहा कि कुलपति डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल का कार्यकाल 8 मई को समाप्त हो रहा है, परंतु नए कुलपति की नियुक्ति के लिए अभी तक कोई विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। साथ ही, यह आशंका जताई गई कि डॉ. चंदेल को विश्वविद्यालय अधिनियम के प्रावधानों की अवहेलना कर पद पर…