एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। वीरभद्र सिंह, जिन्हें प्यार से हिमाचल में “राजा साहब” कहा जाता था, हिमाचल प्रदेश की राजनीति के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। उनका जन्म 23 जून 1934 को शिमला जिले के सराहन में बुशहर रियासत के शाही परिवार में हुआ था। 8 जुलाई 2021 को उनका निधन हुआ, लेकिन उनकी विकासवादी सोच और समर्पण आज भी प्रदेशवासियों के दिलों में जीवित है। 8 जुलाई न केवल एक नेता को याद करने का दिन है, बल्कि यह हिमाचल के विकास, संस्कृति और जनभावनाओं को सलाम करने का अवसर भी है। वीरभद्र सिंह एक ऐसे…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला से जिला लाहौल-स्पीति के काजा में एस्ट्रो-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए स्टार गेजिंग सुविधा का वर्चुअल शुभारंभ किया। यह अभिनव पहल हिमाचल प्रदेश को खगोल-पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकोस्टे) द्वारा संचालित इस परियोजना से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दो स्थानीय लाभार्थियों को उच्च स्तरीय कम्प्यूटरीकृत दूरबीनें (स्काई-वॉचर बीकेडीओबी 8’’ कोलैप्सिबल गोटो) प्रदान कीं। अन्य लाभार्थी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब पुलिस कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की भर्ती राज्य काडर के तहत होगी। पुलिस संशोधन विधेयक 2024 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह अधिनियम राजपत्र में अधिसूचित कर दिया गया है। इससे भर्ती प्रक्रिया में एकरूपता आएगी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा के शीत सत्र के दौरान यह विधेयक पारित हुआ था। समवर्ती सूची से जुड़े विषय होने के कारण राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने इसे राष्ट्रपति को भेजा था। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद प्रधान सचिव (विधि) शरद कुमार लगवाल ने अधिसूचना जारी कर दी है।…
कांगड़ा। हिमाचल में नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए कांगड़ा पुलिस ने एक हेरोइन तस्कर की 1.06 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई NDPS अधिनियम की धारा 68(एफ) के तहत की गई है, जिसे SAFEM और NDPSA दिल्ली की स्वीकृति भी प्राप्त हुई है। आरोपी पवन देहरा तहसील के अरला गांव का निवासी है। उसे 6 नवंबर 2024 को 26.10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ थाना कांगड़ा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर 2019 से 2023 तक NDPS एक्ट के तहत पांच केस…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बढ़ती बादल फटने की घटनाएं राज्य के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) की 9वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन की वजह से आपदाएं अब लगातार होने वाली घटनाएं बन गई हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में राज्य में 19 बादल फटने की घटनाएं हुई हैं, जिनमें मंडी में 123% और शिमला में 105% अधिक बारिश दर्ज की गई। इससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को देखते हुए…