एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा बच्चों के समग्र विकास व सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत बच्चों को सुरक्षा, शिक्षा, पुनर्वास और बेहतर जीवन की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाएंगे, जिससे बीमार पड़ने की स्थिति…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर के सभागार में वन अधिकार अधिनियम 2006 को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें रामपुर विकासखंड की 37 पंचायतों एवं वन अधिकार समितियों के प्रधानों और सचिवों ने भाग लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। मंत्री ने बताया कि अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वनवासी (एफसीए) अधिनियम 2006 के तहत वे व्यक्ति या समुदाय जो 13 दिसंबर 2005 से पूर्व कम से कम तीन पीढ़ियों (75 वर्ष) से वन भूमि पर निवास कर रहे हैं और अपनी आजीविका…
रिकांगपिओ | हिमाचल प्रदेश में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 1 जुलाई से 30 जुलाई तक मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सहायक मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी किन्नौर जितेन्द्र सैनी ने दी। इस अभियान के तहत राज्य भर की तालुका अदालतों में लंबित मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। 🧾 समाधान योग्य प्रमुख मामले: क्रिमिनल कम्पाउन्डेबल अपराध एन.आई. एक्ट की धारा 138 से संबंधित चेक बाउंस मामले मनी रिकवरी केस वाहन दुर्घटना मुआवजा श्रम विवाद बिजली और पानी के बिल वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर)…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी एवं एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि 66-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को 08 जुलाई से 11 जुलाई तक नेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, मतदाता पंजीकरण नियम 1960, और निर्वाचन आयोग के अद्यतन दिशा-निर्देशों के आधार पर संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बीएलओ को मतदाता सूची के त्रुटिरहित अद्यतनीकरण, आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी और उनकी भूमिकाओं से अवगत कराना है। इसके अलावा, बीएलओ को आईटी अनुप्रयोगों (IT Applications) से भी परिचित कराया जाएगा,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन राज दरबार परिसर में किया गया, जिसमें सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विधायक नंद लाल ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को पूरे प्रदेश में आज भी श्रद्धा से याद किया…