Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बगस्याड़ राहत शिविर में ठहरे प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जिन लोगों के मकान बादल फटने से पूरी तरह तबाह हो गए हैं, उन्हें राज्य सरकार की ओर से 7 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा। इसके अलावा जिनकी गायें आपदा में मारी गई हैं, उन्हें…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। “सरकार ही मां सरकार ही पिता” कर्तव्य पर आधारित मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिला प्रशासन शिमला ने बालिका आश्रम मशोबरा में दसवीं कक्षा की मेरिट आने पर दो चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को मॉल रोड़ की सैर कराई। इस दौरान उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी के साथ दोनों चिल्ड्रन ऑफ स्टेट ने मॉल रोड़ की सैर की और हाई एंड कैफे में भी बच्चों ने अपनी पसंद के व्यंजनों का आनंद लिया। दोनों छात्राओं को दसवीं की परीक्षा ने बेहतरीन प्रदर्शन करने पर उनकी पसंद के उपहार देकर भी सम्मानित किया।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू की होनहार छात्रा वंशिका ने जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में प्लस वन कक्षा (कक्षा 11) में प्रवेश प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह चयन उसकी मेहनत, परिवार के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है। वंशिका किन्नू स्कूल से नवोदय में चयनित होने वाली चौथी छात्रा है, लेकिन प्लस वन कक्षा में चयनित होने वाली पहली छात्रा बनी हैं। उनके पिताजी इस स्कूल में डीपी पद पर कार्यरत हैं जबकि माता हेमलता ग्रहणी हैं। वंशिका की छोटी बहन रिद्धिका भी पहले से ही नवोदय…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  रामपुर बुशहर। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सीटू से संबद्ध यूनियनों और हिमाचल किसान सभा ने बुधवार को रामपुर बाजार में लेबर कोड के खिलाफ विशाल आम हड़ताल के तहत रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। रैली में हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव राकेश सिंघा, सीटू शिमला जिला सचिव अमित, कृष्णा राणा, गुरदास, प्रमोद, राजपाल भंडारी, मंजीत, देवेंद्र, आशा, सुनील जिष्टू, राधा, शालू, परमिंदर सहित विभिन्न संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि यह आम हड़ताल मजदूर विरोधी चार लेबर कोड को वापस लेने की मांग को लेकर है। इसके साथ…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) रामपुर इकाई की ओर से विद्यार्थी परिषद के 77वें स्थापना दिवस और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर बुधवार को रामपुर महाविद्यालय में संगोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद रामपुर के जिला मंत्री विष्णु शर्मा और विशिष्ट अतिथि विभाग संगठन मंत्री पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाषण प्रतियोगिता का विषय रहा: स्वामी विवेकानंद की जीवनी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जिसमें सहिल ने प्रथम स्थान और महक…

Read More