Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। सराज विधानसभा क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान होमगार्ड के जवानों ने राहत योद्धाओं की तरह कार्य किया। कंपनी कमांडर प्रदीप कुमार और प्लाटून कमांडर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में 25 जवानों की टीम ने 3 जुलाई से 10 जुलाई तक प्रतिदिन 30 से 35 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर सड़क संपर्क से कटे गांवों तक राहत सामग्री पहुंचाई। जवानों ने सुराह, जंजैहली, रूसाड़, पांडवशीला, चयुणी, राहकोट, बलैंडा, भदरेच, भरेड़, करसोनी, शिल्ली, वुखलौड़, नलौहटी, पखरैर और डेजी जैसे दुर्गम गांवों में पीठ पर सामान ढोकर 129 राशन किट, 20 हाईजीन किट, 18 मेडिकल किट और 12 तिरपाल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  निरमंड। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में विश्व की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में गिनी जाने वाली श्रीखंड महादेव यात्रा 2025 की शुरुआत हो गई है। बुधवार सुबह 5 बजे पहला जत्था भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यह जत्था 12 जुलाई को श्रीखंड पहुंचेगा। यात्रा 23 जुलाई तक चलेगी और इस दौरान हर दिन अधिकतम 800 श्रद्धालुओं को ही अनुमति दी जाएगी। एसडीएम निरमंड मनमोहन शर्मा के अनुसार अब तक 5,000 से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। पंजीकरण शुल्क 250 रुपए रखा गया है। मौके पर भी श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  मंडी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार देर शाम मंडी जिले के थुनाग विश्राम गृह में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के साथ बैठक कर सराज क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान और राहत कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों, बिजली और जल परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर राज्य के लिए विशेष राहत पैकेज का अनुरोध करेंगे। सीआरआईएफ योजना के तहत 56 किलोमीटर लंबी चैलचौक-जंजैहली सड़क को मजबूत करने का प्रस्ताव…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही Skill Development Scheme के तहत अब आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए अब हर आवेदक को आधार नंबर या आवेदन रसीद प्रस्तुत करनी होगी। सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि जिनके पास फिलहाल आधार नंबर नहीं है, उन्हें पहले आधार के लिए आवेदन करना होगा। इस दौरान, वे जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल रिकॉर्ड या अन्य वैकल्पिक पहचान दस्तावेज जमा करके अस्थायी रूप से योजना का लाभ ले सकते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने स्पष्ट किया है…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने B.Ed डिग्री कोर्स के लिए परीक्षा कार्यक्रम (HPU B.Ed Exam 2025 Date Sheet) जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 14 जुलाई से शुरू होकर 5 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। इसमें रेगुलर और दूरवर्ती शिक्षण संस्थान (CDOE) के छात्रों की परीक्षाएं शामिल हैं। 📌 किन छात्रों की होंगी परीक्षाएं रेगुलर B.Ed डिग्री कोर्स के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं वार्षिक प्रणाली (Annual System) के तहत CDOE (Center for Distance & Online Education) के छात्र Reappear छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं भी इसी अवधि में होंगी 🏫 परीक्षा केंद्र कहां होंगे HPU…

Read More