Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 3
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: पुरानी पेंशन बहाली और नियमित भर्ती की मांग को लेकर एचपीएसईबीएल कर्मचारियों का आंदोलन तेज

    पुरानी पेंशन बहाली और एचपीएसईबीएल में रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन तेज। 26 अगस्त तक समाधान न होने पर विधानसभा के बाहर धरना।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    एचपीएसईबी एम्प्लॉयज यूनियन रामपुर यूनिट की जनरल हाउस मीटिंग मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष नितीश भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में महासचिव प्रशान्त शर्मा तथा पूर्व महासचिव एवं ज्वाइंट एक्शन कमेटी के को-कन्वीनर हीरा लाल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बिजली बोर्ड प्रबंधन कर्मचारियों और पेंशनरों की जायज मांगों का समाधान करने में लगातार विफल रहा है। बार-बार मांगों को उठाए जाने के बावजूद सकारात्मक कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि इसी के चलते यूनियन ने प्रबंधन को 21 दिन का नोटिस दिया है। यदि निर्धारित अवधि में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूनियन का आंदोलन केवल कर्मचारियों के अधिकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था, बिजली बोर्ड की कार्यक्षमता और उसके भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को भी लेकर है।

    15 मई 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को OPS देने की मांग

    यूनियन ने 15 मई 2003 के बाद नियुक्त सभी एचपीएसईबीएल कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) तत्काल बहाल करने की मांग को आंदोलन का प्रमुख मुद्दा बनाया है। नितीश भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर पुरानी पेंशन को लेकर दिए गए आश्वासनों के बावजूद बिजली बोर्ड कर्मचारियों को अभी तक इसका लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन को लेकर अपना निर्णय लिया है तो बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को इससे वंचित रखना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि अपने आश्वासन को लागू करते हुए एचपीएसईबीएल कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन योजना का तत्काल कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

    रिक्त पदों पर नियमित भर्ती शुरू करने की मांग

    यूनियन ने एचपीएसईबीएल में लंबे समय से खाली पड़े पदों पर तत्काल नियमित भर्ती शुरू करने की मांग को भी आंदोलन का प्रमुख मुद्दा बनाया है। वक्ताओं ने कहा कि पर्याप्त नियमित भर्ती न होने के कारण बोर्ड के तकनीकी और गैर-तकनीकी वर्गों में कर्मचारियों की भारी कमी हो गई है। इसका प्रतिकूल प्रभाव बिजली व्यवस्था के संचालन, रखरखाव, फील्ड सेवाओं और उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही विद्युत सेवाओं पर पड़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि नियमित कर्मचारियों की कमी को लंबे समय तक आउटसोर्स व्यवस्था के माध्यम से पूरा नहीं किया जा सकता। बोर्ड के रिक्त पदों की पहचान कर पारदर्शी एवं नियमित भर्ती अभियान शुरू किया जाना आवश्यक है। इससे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ-साथ बिजली बोर्ड की कार्यक्षमता भी मजबूत होगी।

    यूनियन ने कहा कि उसे उम्मीद है कि नोटिस अवधि के दौरान प्रबंधन मांगों की गंभीरता को समझते हुए सकारात्मक निर्णय लेगा। यदि 26 अगस्त तक मांगों का समाधान नहीं किया गया तो विधानसभा के बाहर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की जिम्मेदारी एचपीएसईबीएल प्रबंधन की होगी।

    इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष नितीश भारद्वाज और महासचिव प्रशान्त शर्मा ने ज्वाइंट एक्शन कमेटी के को-कन्वीनर हीरा लाल वर्मा से प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के लिए सहयोग और समर्थन का आग्रह किया।

    रामपुर यूनिट की नई कार्यकारिणी गठित

    जनरल हाउस के बाद रामपुर यूनिट के चुनाव भी आयोजित किए गए। चुनाव में हर्ष शर्मा को प्रधान और राजेन्द्र सिंह को सचिव निर्वाचित किया गया।

    केंद्रीय कार्यकारिणी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए यूनियन को मजबूत करने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित प्रधान और सचिव ने केंद्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा के बाहर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने और यूनियन को मजबूत करने के लिए रामपुर यूनिट पूर्ण सहयोग करेगी।

    बैठक में राज्य उप महासचिव अश्वनी ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान झाबे राम शर्मा, संयुक्त सचिव संजीव ठाकुर, उपप्रधान चंद्रकांता नेगी, मुकेश बधान, सचिन चंदेल, हेडक्वार्टर यूनिट प्रधान अमित भरोटा, जयपाल भंडारी, जसवंत कायथ, संजीव शर्मा, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुंदर सिंह जिष्टू सहित रामपुर यूनिट के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #ElectricityBoard #EmployeeProtest #HimachalNews #HPSEBEmployees #HPSEBEmployeesUnion #HPSEBL #HPSEBLNews #OldPension #PensionDemand #RampurBushahr #RegularRecruitment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: अधूरे निर्माण कार्यों के भुगतान पर सवाल, एसडीएम ने बीडीओ से मांगी जांच रिपोर्ट
    Next Article CRIME: किन्नौर में चिट्टा नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.79 ग्राम हेरोइन और ₹1.04 लाख नकदी बरामद
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: काशापाट स्कूल के नए भवन को मिलेंगे दो करोड़, सीएम ने क्षेत्र के विकास के लिए की कई घोषणाएं

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr:रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये उद्घाटन और शिलान्यास, टिक्कर-जरोल-गाहन सड़क के लिए 35.93 करोड़ रुपये स्वीकृत

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में एक दिन में पांच स्कूलों में रेबीज जागरूकता कार्यक्रम, 1,850 विद्यार्थियों को किया जागरूक

    October 1, 2026

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I की दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की बैठक आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव 12 अक्टूबर को, 4 और 5 अक्टूबर को भरे जाएंगे नामांकन

    September 30, 2026

    RHPS: रामपुर एचपीएस ने करवाई रंदल स्कूल में ‘वेस्ट टू आर्ट’ प्रतियोगिता भी आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच, नप परिसर में लगाया स्वास्थ्य शिविर

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: पेंशनरों की आवाज गांव-गांव पहुंचाने के लिए रामपुर से जन जागरण अभियान का तीसरा चरण शुरू

    September 29, 2026

    SJVNL: विश्व पर्यटन दिवस पर बायो-डायवर्सिटी पार्क बजीर बावड़ी में स्वच्छता अभियान

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: देलठ-करांगला सिंचाई योजना का 95 प्रतिशत काम पूरा, बिजली कनेक्शन के लिए 11 लाख रुपये की दरकार

    September 28, 2026

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 में हिन्दी पखवाड़ा का समापन, प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr: ग्रामीणों की आवाजाही की समस्या का स्थायी समाधान, गानवी खड्ड पर 120 फीट लंबा बेली पुल तैयार

    September 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 1 8 7
    Users Today : 1
    Total Users : 125187
    Total views : 245711
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.