Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
धर्म एवं संस्कृति

Rampur Bushahr : ब्लैक बॉयज चैंपियन, एक लाख और ट्रॉफी जीती

ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 16, 2025Updated:November 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
रामपुर कॉलेज मैदान में विजेता टीम को पुरस्कृत करते एसडीएम।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के खेल मैदान में आयोजित दूसरी अविनाश मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में ब्लैक बॉयज रामपुर ने ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब को हराकर एक लाख रुपये और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दूसरे स्थान पर रहे क्लब को 50 हजार रुपये व ट्रॉफी दी गई। क्लब की ओर से बबलू बादशाह ने शतकीय पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। समापन समारोह में एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर पुरस्कार बांटे। 15 दिन चली इस प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया।

बबलू बादशाह ने लगाया शतक, बने मैन ऑफ द मैच

रविवार को फाइनल मुकाबला ब्लैक बॉयज और ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक बॉयज ने 15 ओवर में 197 रन बनाए। आदर्श शुक्ला ने शानदार 67 रन बनाए, जबकि कैप्टन दुर्गा प्रसाद ने 37 रन और करन जिष्टू ने 13 गेंदों पर छह छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। हर्ष कायथ ने 20 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब की टीम विपक्षी टीम की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी। हालांकि, बबलू बादशाह ने अपनी टीम के लिए 101 रन बनाए, लेकिन वह टीम को विजय दिला नहीं सके। प्रतियोगिता में आरबी नेगी को बेस्ट बल्लेबाज, सोनू को बेस्ट बॉलर, करण जिष्टू को बेस्ट कीपर, एमरजिंग प्लेयर का खिताब राजन ठाकुर को दिया गया।

रामपुर कॉलेज मैदान में उप विजेता टीम को पुरस्कृत करते एसडीएम।

दयाल सिंह कायथ को मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब

मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दयाल सिंह कायथ को दिया गया। ब्लैक बॉयज की ओर से इस दौरान होमगार्ड में तैनात चेत राम को उनकी सामाजिक सेवा के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब के संस्थापक डीपी दुर्गा प्रसाद, अध्यक्ष देवेंद्र बोरिस, पूर्व प्रधान दयाल सिंह कायथ, अनिल नेगी, सुनील चौहान, यशवीर महाजन, यशवंत शर्मा, रविंद्र सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। ब्लैक बॉयज क्लब ने प्रायोजक जीता सिंह चौहान का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विजेता टीम के लिए एक लाख रुपये की राशि स्पॉन्सर की। इसके अलावा, अन्य प्रायोजकों का भी धन्यवाद किया गया, जिन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान दिया। समापन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में कोटगढ़ टीम के पूर्व कप्तान हरि कपूर व मोंटू मेहता भी उपस्थित रहे।

 

 

 

Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleRampur Bushahr : खनेरी अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लिफ्ट का काम शुरू, सुविधाओं की कमी चुनौती
Next Article Himachal: मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा के लिए 27 पुलिस मोटरसाइकिलों को झंडी दिखाकर रवाना किया
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

चंबा में सीएम सुक्खू का बड़ा एलान: हिमाचल के हजारों आउटसोर्स कर्मियों के लिए जल्द बनेगी नीति

August 3, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का विमोचन

July 30, 2026

Kinnaur : किन्नौर कैलाश यात्रा आज से: रोज सिर्फ 375 श्रद्धालुओं को अनुमति, बिना मेडिकल फिटनेस टेस्ट के एंट्री बैन

July 30, 2026

Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

July 26, 2026

मणिमहेश यात्रा 2026: बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं मिलेगा प्रवेश, अगस्त से शुरू होगी बुकिंग, जानिए कितना लगेगा शुल्क

July 24, 2026

सेब सीजन 2026 : रामपुर से दिल्ली 0.95 पैसे और चंडीगढ़ ₹1.30 में पहुंचेगा 1 क्विंटल सेब; मालभाड़े की दरें तय

July 24, 2026

Shimla : देवशयनी एकादशी 25 जुलाई को: चातुर्मास का होगा शुभारंभ; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और धार्मिक महत्व

July 23, 2026

Manimahesh Yatra 2026 : 25 अगस्त से शुरू होगी पावन यात्रा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से; जानें नए नियम और बदलाव

July 18, 2026

Shrikhand Mahadev: श्रीखंड महादेव के प्रतिबंधित गानवी–जघोरी–फांचा मार्ग पर पुलिस और वन कर्मियों की होगी तैनाती

July 15, 2026

Rampur Bushahr: श्रीखंड यात्रा को लेकर फांचा पंचायत की चेतावनी, अनुमति से पहले यात्रा करने वालों पर होगी कार्रवाई

July 12, 2026

Yogini Ekadashi 2026: तिथि क्षय का विशेष संयोग, गृहस्थ 10 और वैष्णव 11 जुलाई को रखेंगे व्रत; जानें पारण का सही समय

July 9, 2026

Shrikhand Mahadev: फांचा से जल्द शुरू हो सकती है श्रीखंड महादेव यात्रा, तकनीकी रिपोर्ट मंजूरी के लिए उपायुक्त को भेजी

July 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 2 7 2
Users Today : 100
Total Users : 117272
Total views : 232775
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.