Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, September 21
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Shimla : हिमाचल पुलिस की बी-1 परीक्षा अब 9 नवंबर को, सर्वर फेल होने से रद्द हुई थी प्रमोशन परीक्षा

    हिमाचल प्रदेश पुलिस की बी-1 प्रमोशन परीक्षा सर्वर क्रैश होने से रद्द कर दी गई थी। अब यह परीक्षा 9 नवंबर को दोबारा आयोजित होगी। 4,461 जवान इसमें शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 28, 2025Updated:November 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    पुलिस मुख्यालय शिमला (गूगल)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की बी-1 परीक्षा 9 नवंबर को दोबारा से करवाई जाएगी। यह परीक्षा कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल और एएसआई पदों पर पदोन्नति के लिए ली जाती है। रविवार यानी 26 अक्तूबर को परीक्षा के दौरान सर्वर क्रैश होने से पूरे प्रदेश में परीक्षा प्रक्रिया बाधित हो गई थी। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान सर्वर फेल होने से कई परीक्षा केंद्रों में कंप्यूटर हैंग हो गए थे। तकनीकी गड़बड़ी के चलते सिस्टम बार-बार लॉगआउट हो रहा था, जिससे परीक्षा सुचारु रूप से पूरी नहीं हो सकी। तकनीकी टीमों ने समस्या को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन सर्वर बहाल नहीं होने के कारण परीक्षा रद्द करनी पड़ी।

    करीब 4461 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल

    अब प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने नई तिथि तय कर दी गई है और अब यह परीक्षा 9 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी जिलों के परीक्षा केंद्रों को फिर से तैयार किया जा रहा है। आठ साल बाद यह बी-1 परीक्षा कराई जा रही है इसलिए पुलिस जवानों में इसे लेकर खासा उत्साह है। प्रदेशभर के 4,461 पुलिस कर्मी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को हेड कांस्टेबल और एएसआई के पदों पर प्रमोशन दिया जाता है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, नई परीक्षा में तकनीकी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा ताकि किसी भी तरह की समस्या न हो। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा से पहले सभी सिस्टमों की जांच सुनिश्चित करें। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे नई तिथि के अनुसार अपने एडमिट कार्ड और लॉगिन विवरण संभालकर रखें। साथ ही परीक्षा से पहले जारी होने वाले दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें ताकि दोबारा कोई तकनीकी समस्या न आए।

    ये भी पढ़ें : >> सर्वर फेल होने से हिमाचल पुलिस की बी–1 परीक्षा रद्द, अब दोबारा होगी

    #ARBtimes #HimachalNews #HPPolice #PoliceExam #PromotionExam #पुलिसप्रमोशन #हिमाचलपुलिस #हिमाचलसमाचार
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदिल्ली में 1 नवंबर से बीएस-IV वाणिज्यिक वाहनों पर प्रतिबंध, बीएस-VI-इलेक्ट्रिक वाहन को ही प्रवेश
    Next Article Rampur Bushahr: राजकीय महाविद्यालय रामपुर में “सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर भाषण प्रतियोगिता
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    September 19, 2026

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    September 18, 2026

    Himachal High Court : शादीशुदा बेटी को नौतोड़ जमीन से नहीं किया जा सकता वंचित, सरकार को पट्टा जारी करने का आदेश

    September 17, 2026

    Court: 6 किलो 24 ग्राम चरस बरामदगी के मामले में आरोपी बरी

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संजौली में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को अपना वार्ड कार्यालय गिराने का आदेश

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संगीत शिक्षकों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब

    September 13, 2026

    Himachal High Court : 78 साल के पति की दलील खारिज, पत्नी को ₹3,500 गुजारा भत्ता देने का आदेश

    September 13, 2026

    Kullu: 12 सितंबर को कुल्लू, मनाली और बंजार में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    September 10, 2026

    Himachal High Court : नकली दवाइयों और करोड़ों की GST चोरी मामले में सरकार व फार्मा कंपनी को नोटिस

    September 8, 2026

    Shimla: मेडिकल अफसर भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार को एक महीने में सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्देश

    September 3, 2026

    Shimla : नवजात अदला-बदली मामला: हिमाचल सरकार पर 30 लाख रुपये का जुर्माना, जानें कोर्ट का पूरा फैसला

    September 2, 2026

    Court: चरस तस्करी के मामले में आरोपी को 3 साल 6 माह का कठोर कारावास

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 7 0 2
    Users Today : 0
    Total Users : 123702
    Total views : 243350
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.