Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla : सर्वर फेल होने से हिमाचल पुलिस की बी–1 परीक्षा रद्द, अब दोबारा होगी

    हिमाचल पुलिस की बी–1 परीक्षा सर्वर फेल होने से रद्द कर दी गई। 8 साल बाद ली जा रही यह परीक्षा अब नई तिथि पर दोबारा होगी। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 26, 2025Updated:November 15, 20251 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    पुलिस मुख्यालय शिमला (गूगल)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल और एएसआई पद पर पदोन्नति के लिए रविवार को आयोजित परीक्षा (बी–1 टेस्ट) तकनीकी खामियों और सर्वर फेल होने के कारण रद्द कर दी गई है। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान साइट क्रैश हो गई, जिससे कंप्यूटर हैंग हो गए और परीक्षार्थियों के उत्तर सबमिट नहीं हो पाए। यह परीक्षा करीब आठ साल बाद आयोजित की जा रही थी। पूरे प्रदेश में 4,461 पुलिस जवानों ने इस परीक्षा में भाग लिया। सुबह के सत्र में 2,696 और शाम के सत्र में 1,765 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन सर्वर डाउन और तकनीकी समस्याओं के चलते परीक्षा बीच में ही रोकनी पड़ी। पुलिस विभाग की ओर से कहा गया है कि अब यह परीक्षा दोबारा करवाई जाएगी, जिसके लिए जल्द ही नई तिथि घोषित की जाएगी।

    इस परीक्षा का जिम्मा हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (HPSEDC) को सौंपा गया था। परीक्षा का संचालन प्रदेश के सभी जिलों में किया जाना था। पहले यह परीक्षा 21 सितंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन भारी बारिश के कारण स्थगित कर दी गई थी। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने परीक्षा की तैयारियों के लिए जिला पुलिस अधीक्षकों को प्रभारी नियुक्त किया था और सभी अधिकारियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए थे।

    ये भी पढ़ें : >> 4000 कर्मियों की परीक्षा नहीं करवा पाई सरकार, 1 लाख नौकरियों का वादा कैसे निभाएगी : जयराम

    पुलिस विभाग ने खेद जताया, कहा – जल्द घोषित होगी नई तिथि

    उधर, पुलिस मुख्यालय ने प्रेस नोट जारी कर परीक्षा रद्द होने पर अभ्यर्थियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। नई तिथि का निर्धारण तकनीकी समस्याओं के समाधान के उपरांत किया जाएगा, जिसकी सूचना शीघ्र घोषित की जाएगी। मुख्यालय ने कहा कि परीक्षार्थी अपने जिला पुलिस कार्यालयों और हिमाचल पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों से नई तिथि और सूचनाएं प्राप्त करें। पुलिस विभाग यह पुन: दोहराता है कि विभाग पदोन्नति एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं योग्यता-आधारित ढंग से आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

     

    #ARBtimes #B1Exam #B1ExamCancelled #ConstablePromotion #ExamFailure #HimachalNews #HimachalPolice #PolicePromotion #ServerCrash
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous Article4000 कर्मियों की परीक्षा नहीं करवा पाई सरकार, 1 लाख नौकरियों का वादा कैसे निभाएगी : जयराम
    Next Article Himachal : अनोखी शादी: न लिए फेरे, न पढ़े मंत्र, संविधान को साक्षी मानकर बंधे वैवाहिक बंधन में
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    View 1 Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    fraud: शिमला में सोसायटी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला

    February 7, 2025

    Rampur Bushahr: बुशहर प्रीमियम लीग 2025: युवाओं के उत्साह और समाज सेवा की नई पहल

    June 12, 2025

    Himachal Accident News : रोहतांग मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; मां-बेटे की मौत

    June 18, 2026

    Kinnaur: उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने नाथपा में एनएच-05 के संवेदनशील ब्लॉक पॉइंट का किया निरीक्षण

    October 10, 2026

    Himachal : नालागढ़ में ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला, अश्लील वीडियो के नाम पर युवक से वसूले 50 लाख रुपये

    June 18, 2025

    आपदा प्रभावितों के लिए वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी लाएगी सरकार, ₹7 करोड़ राहत राशि जारी : सीएम सुक्खू

    July 11, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 0
    Users Today : 4
    Total Users : 128960
    Total views : 251863
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.