Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने घाटे में चल रहे राज्य पर्यटन विकास निगम (HPTDC) की 14 होटल इकाइयों को ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M) आधार पर निजी ऑपरेटरों को सौंपने की मंजूरी दी है। इस फैसले का उद्देश्य निगम की खराब वित्तीय स्थिति में सुधार लाना और पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करना है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस निर्णय को मंजूरी दी गई। इसके बाद निगम के निदेशक मंडल की बैठक में इसे अंतिम रूप दिया गया। पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव ने एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में 6,297 नर्सरी शिक्षकों की भर्ती फर्जी डिप्लोमा की शिकायतों के कारण फिलहाल अटक गई है। राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन ने शिक्षा विभाग से एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों की सूची मांगी है, ताकि डिप्लोमा की सत्यता की पुष्टि की जा सके। प्री-नर्सरी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 14 निजी कंपनियों के माध्यम से करवाई जा रही है। लेकिन इंटरव्यू के दौरान कई मामलों में फर्जी एनटीटी डिप्लोमा पेश किए जाने की शिकायतें आई हैं। कॉरपोरेशन के अधिकारियों का कहना…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  रिकांगपिओ | किन्नौर कैलाश यात्रा 2025 के सफल आयोजन के लिए उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय, रिकांगपिओ में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह यात्रा 15 जुलाई से 30 अगस्त, 2025 तक आयोजित की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों को सभी आवश्यक कार्य 11 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। यात्रा का प्रारंभ तांगलिंग गांव से ही होगा, जबकि पूर्बनी कंडे से वैकल्पिक मार्ग की स्थिति का मूल्यांकन किया जा रहा है। यात्रा के लिए पंजीकरण पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र और ₹200 का ग्रीन शुल्क अनिवार्य होगा। पंजीकरण के बाद…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो थुनाग(मंडी)। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने आज थुनाग में राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क सम्पर्क बहाल करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कड़ी में थुनाग से जरोल तक सड़क मार्ग अस्थायी रूप से बहाल कर दिया गया है, जबकि पांडव शिला के समीप मार्ग को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मंगलवार देर सायं तक जंजैहली तक सड़क बहाली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राशन वितरण और उचित मूल्य की दुकानों की बहाली इंसीडेंट कमांडर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय पोक्सो कोर्ट ने रितिक पुत्र अशोक कुमार गांव व डाकघर चगांव तहसील निचार जिला किन्नौर को नाबालिक लड़की के साथ धोखाधडी व बार-बार शारीरिक शोषण करने के जुर्म में 20 वर्ष सशक्त कारावास व 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। फैसले की जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी कमल चन्देल ने बताया कि वर्ष 2022 में जब पीडिता की उम्र 15 वर्ष के करीब थी तो ट्यूशन से लौटकर बस के लिए खडी थी, तो आरोपी उसके पास आया और पीड़िता के साथ बातचीत शुरू करके, उसे थोड़ी दूरी…

Read More