एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 27 मई को प्रदेश के 15 केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के दो सरकारी और 51 निजी बीएड संस्थानों में कुल 5900 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवार 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एचपीयू ने आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए इसे पूरी तरह से ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल nadmissions.hpushimla.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने औट, बालीचौकी तहसीलों एवं थाची उप तहसील का औचक निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली और राजस्व मामलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 मार्च तक लंबित सभी मामलों का निपटारा एक माह के भीतर सुनिश्चित करें, जिससे आम नागरिकों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राजस्व मामलों के निपटारे को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों की समस्याओं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने कहा कि देश में 94 साल बाद हो रही जातिगत जनगणना स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि यह सर्वे राहुल गांधी के उस वादे का हिस्सा है, जो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किया था। कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनने के बाद जातिगत सर्वे करवा कर ओबीसी आरक्षण में वृद्धि की गई है। राही ने कहा कि जैसे इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे, वैसा ही साहस राहुल गांधी में दिखता है। उन्होंने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड एवं एमएड संस्थान, नोगली रामपुर में एक प्रेरणादायक अपशिष्ट सामग्री उपयोग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संस्थान के चारों सदनों के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करना तथा अनुपयोगी वस्तुओं का रचनात्मक एवं उपयोगी तरीके से प्रयोग करना था। प्रशिक्षुओं ने प्लास्टिक बोतलों, पुराने कपड़ों, अखबारों, डिब्बों, धागों और अन्य फेंकी जाने वाली वस्तुओं का उपयोग कर गमले, पेंसिल होल्डर, पायदान, बैग, गुलदस्ते, सजावटी वस्तुएं, टोपी, कूड़ादान जैसी सुंदर और कार्यात्मक चीजें तैयार कीं। प्रतियोगिता में एकलव्य सदन की हर्षिता,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला परिषद शिमला की त्रैमासिक बैठक उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन सभागार में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी ने की। बैठक की शुरुआत पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट के मौन और हमले की निंदा प्रस्ताव से हुई। बैठक में पिछली बैठक में रखे गए प्रस्तावों एवं प्रश्नों पर संबंधित विभागों की कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सदस्यों द्वारा उठाए गए विषयों पर समयबद्ध कार्यवाही होनी चाहिए, ताकि आम जनता को बुनियादी सुविधाएं समय पर मिल सकें।…