Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Shimla : हिमाचल में बीएड की 5900 सीटों के लिए 27 मई को होगी प्रवेश परीक्षा, 12 तक करें आवेदन

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 4, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    HPU B.Ed 2026: आवेदन शुरू, नई शिक्षा नीति लागू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 27 मई को प्रदेश के 15 केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के दो सरकारी और 51 निजी बीएड संस्थानों में कुल 5900 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवार 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एचपीयू ने आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए इसे पूरी तरह से ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल nadmissions.hpushimla.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा और शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है।

    बीएड प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट सूची के आधार पर काउंसलिंग के दौरान छात्रों को विभिन्न बीएड संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनमें शिमला, सोलन, नाहन, धर्मशाला, सुंदरनगर, मंडी, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, रामपुर बुशहर, कांगड़ा और चंबा शामिल हैं। उन्होंने छात्रों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोस्पेक्टस को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के बाद ही आवेदन करें।

    अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाएं

    इसके अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा और विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों (एलएलबी, एमटीटीएम, बीएचएम, एमटेक) की नियमित और पुनः परीक्षाएं जून में आयोजित करेगा। इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया nexams.hpushimla.in पोर्टल पर शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 17 मई है। बीएससी नर्सिंग और बॉटनी परीक्षाए : बीएससी नर्सिंग बेसिक की तृतीय और चतुर्थ वर्ष की वार्षिक एवं पूरक परीक्षाएं भी मई में आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 मई है। वहीं, बीएससी बॉटनी की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है और अब यह परीक्षा 6 मई के बजाय 14 मई को होगी।

    #एचपीयू #ऑनलाइनआवेदन #परीक्षा #प्रवेश #बीएडप्रवेशपरीक्षा #शिक्षा #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi: उपायुक्त ने औट, बालीचौकी और थाची में किया औचक निरीक्षण – राजस्व मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश
    Next Article Shimla : युवा कांग्रेस की दो टूक ; कार्यकाल बाद डॉ. चंदेल को न मिले पद पर बने रहने की अनुमति
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    DAV Rampur: डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में वैदिक सप्ताह और संस्कृत दिवस का भव्य आयोजन

    August 29, 2026

    कनाडा में नौकरी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत: वर्क परमिट विस्तार प्रक्रिया के लिए अब 60 नहीं, मिलेंगे 90 दिन

    August 29, 2026

    HP Polytechnic : खाली सीटों के लिए 31 से सुंदरनगर में काउंसलिंग

    August 29, 2026

    Shimla: संस्कृत दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, भाषण और श्लोक वाचन प्रतियोगिताओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    August 27, 2026

    Education: जीबी पंत कॉलेज में एंटी रैगिंग शपथ, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम के तहत छह दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न

    August 27, 2026

    HPU Shimla : अधूरी स्नातक (UG) डिग्री पूरा करने का विशेष मौका, 15 सितंबर तक करें आवेदन

    August 26, 2026

    SFI: फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर SFI का प्रदर्शन, सीएम और वीसी का पुतला फूंका

    August 25, 2026

    एसपीयू मंडी में बीएड की 300 खाली सीटों के लिए मॉप-अप राउंड काउंसलिंग 31 अगस्त और 1 सितंबर को

    August 25, 2026

    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 4 गुना बढ़ाया पंजीकरण शुल्क, लेट फीस भी 100 से बढ़कर 500 रुपये हुई

    August 25, 2026

    HPBOSE : हिमाचल बोर्ड SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, 17 सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    August 23, 2026

    Education: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एनडीआरएफ ने विद्यार्थियों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर

    August 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 2 0 6
    Users Today : 55
    Total Users : 121206
    Total views : 238843
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.