एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से इस्तीफे की मांग की है। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने बिलासपुर में आयोजित कांग्रेस के “संविधान बचाओ अभियान” की बैठक में हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस पार्टी को घेरा और उसे “कांग्रेस बचाओ अभियान” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की आंतरिक कलह अब जनता के सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि न केवल प्रदेश की जनता बल्कि कांग्रेस सरकार के मंत्री भी मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट हैं। शर्मा ने दावा किया कि बैठक के दौरान प्रतिभा…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत निरसू के पास एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विजय तमांग, निवासी दत्तनगर, अपने ढाबे के लिए सामान लेने जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि प्रेम बहादुर नामक व्यक्ति एनएच-5 पर निरसू की ओर जा रहा था। उसी समय एक सफेद रंग की कार (नं. HP25C-9998) तेज रफ्तार में आई और प्रेम बहादुर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रेम बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक के खिलाफ मामला…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में स्नातक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के ऑनलाइन मूल्यांकन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वनीता सकलानी ने इस प्रक्रिया पर गहरी आपत्ति जताते हुए इसे संभावित “गड़बड़झाला” बताया है। डॉ. सकलानी का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि विश्वविद्यालय ने कुछ खास लोगों को अंतिम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन माध्यम से भेजी हैं। ये लोग निर्धारित मापदंडों के बिना मूल्यांकन कर रहे हैं या करवा रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि इसमें भाई-भतीजावाद, पारदर्शिता की कमी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान से भेंट कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) से जुड़ी विभिन्न मांगों को उठाया। विक्रमादित्य सिंह ने पीएमजीएसवाई-4 में शामिल करने के लिए लंबित 637 बस्तियों की शीघ्र मंजूरी का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक निर्मित सड़कों में से 57 प्रतिशत सड़कों का निर्माण पीएमजीएसवाई के तहत हुआ है। इन सड़कों के रख-रखाव पर प्रतिवर्ष लगभग ₹250 करोड़ खर्च किए जाते हैं, लेकिन राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए अतिरिक्त…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल की संगठनात्मक बैठक पार्टी मुख्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने की। बैठक में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने भाग लिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन दिया। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बार-बार खजाना खाली होने का बहाना बना रही है, जबकि…