एआरबी टाइम्स ब्यूरो चौपाल। विकास खंड चौपाल की दूरदराज ग्राम पंचायत पौड़िया में हिमाचल प्रदेश के दूसरे स्वामी विवेकानंद पंचवटी प्लास्टिक वेस्ट पार्क का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसका शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने जानकारी दी कि दुर्गम क्षेत्र में मात्र 21 दिनों में इस सुंदर पार्क का निर्माण किया गया है, जिसमें करीब 6 क्विंटल प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि केवल 6 महीने में चौपाल क्षेत्र में दो प्लास्टिक वेस्ट पार्कों का निर्माण कर चौपाल ने राज्य में मिसाल कायम की है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने बीडीओ…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। भुट्टि-वीवर्ज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड का 85वां वार्षिक साधारण अधिवेशन सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक की शुरुआत पहलगांव आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों और सहायक पंजीयक कुल्लू राजेश जसवाल की धर्मपत्नि, सभा उपाध्यक्ष मोहर सिह की धर्मपत्नि, सदस्य खूब राम के पिता , शुकुन्तला देवी की माता, नील सिह के पिता, मीरा देवी के चाचा, व रेशमा देवी की बहन के आक्समिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर ने सभा की 2024-25 की उपलब्धियों और 2025-26 की वार्षिक योजना के बारे में विस्तृत जानकारी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राज्य सरकार ने शिक्षा निदेशालयों के पुनर्गठन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए चार शिक्षक नेताओं को निलंबित कर दिया है। शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य अध्यक्ष जगदीश शर्मा, महासचिव संजय, प्रताप ठाकुर और राम सिंह को सस्पेंड कर विभिन्न ब्लॉक कार्यालयों में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्हें बिना अनुमति क्षेत्र न छोड़ने का आदेश भी दिया गया है। प्रदर्शन के दौरान सरकार और अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने पर यह कार्रवाई की गई। शिक्षा सचिव ने प्रदर्शन में शामिल अन्य…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, झाकड़ी में अंतर सदनीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मुकेश गुप्ता द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों – व्यास, रावी, सतलुज और यमुना – के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र एवं छात्राओं के बीच फुटबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। फुटबॉल प्रतियोगिता में यमुना सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सतलुज सदन को 3-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं रावी सदन तीसरे स्थान पर रहा। बास्केटबॉल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अधीक्षक जेपी मेहता मुख्य अतिथि और कलना वार्ड महिला मंडल की सदस्य वर्षा ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। स्वागत भाषण में प्रो. राजेंद्र नेगी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास, सहयोग की भावना तथा सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण एवं स्थानांतरण है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षु छात्राएं ज्योतिका महाजन और गंगा ने कश्मीरी नृत्य प्रस्तुत किया। प्रशिक्षु…