एआरबी टाइम्स ब्यूरो ठियोग(शिमला)। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी के साथ ठियोग उपमंडल की मानसून तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने कहा कि मानसून के दौरान ठियोग पुलिस थाना में पुलिस का त्वरित प्रतिक्रिया दल तथा होमगार्ड का दल पराला होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में 24×7 तैनात रहेगा। उन्होंने सभी पटवारी और पंचायत सचिवों को अपने-अपने स्टेशन न छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को पंचायत प्रधानों से लगातार संपर्क बनाए रखने और लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को जिला मंडी के आपदा प्रभावित थुनाग और जंजैहली क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और प्रभावित लोगों को स्वयं राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री सेना के हेलीकॉप्टर से सरकाघाट से थुनाग के रैन गलू हैलीपैड पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि यदि रैन गलू हैलीपैड पर हेलीकॉप्टर टेक ऑफ में पांच मिनट की भी देरी होती, तो खराब मौसम के कारण उड़ान संभव नहीं हो पाती और वे वहीं फंस सकते थे। उन्हें सूचना…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर। रामपुर विकास खंड की सभी 37 पंचायतों की वनाधिकार समितियों के सदस्यों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 8 जुलाई को किया जाएगा। यह कार्यशाला जी.बी. पन्त राजकीय महाविद्यालय रामपुर के सभागार में प्रातः 10 बजे से शुरू होगी, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए उप-मण्डलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि कार्यशाला में वनाधिकार अधिनियम 2006 से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी। इसमें रामपुर विकास खंड की 37 ग्राम पंचायतों में गठित वनाधिकार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के बाढ़ प्रभावित कुकलाह और बगस्याड क्षेत्रों का दौरा किया और हालात को भयावह करार देते हुए इसे सराज में अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी बताया। उन्होंने केंद्र सरकार से एनडीआरएफ और वायुसेना के हेलिकॉप्टर भेजने का आग्रह किया, जिसे तुरंत स्वीकार कर राहत कार्य शुरू किए गए। तीन दिन से बिजली और संचार सेवा ठप जयराम ठाकुर ने बताया कि सराज क्षेत्र में बीते तीन दिनों से बिजली और संचार सेवाएं पूरी तरह बंद हैं। जंजैहली तक की मुख्य…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को मंडी जिला की धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लौंगणी पंचायत स्थित स्याठी गांव का दौरा किया और बादल फटने से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावितों का दुख साझा करते हुए उन्हें हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में 61 लोग प्रभावित हुए हैं और कई घर, गौशालाएं तथा पशुधन क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को तत्काल राहत के रूप में 1.70 लाख रुपये, राशन, तिरपाल और अन्य जरूरी सामग्री दी गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि…