एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। सेब उत्पादकों के लिए केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेब के न्यूनतम आयात मूल्य (Minimum Import Price – MIP) को ₹50 से बढ़ाकर ₹80 प्रति किलो कर दिया है। यह फैसला 3 जून 2025 को केंद्रीय कृषि मंत्री की मंजूरी के बाद लागू हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चेतन सिंह बरागटा ने शिमला में आयोजित एक प्रैस वार्ता में इस निर्णय की जानकारी दी और कहा कि यह मोदी सरकार की किसान और बागवान हितैषी सोच का प्रमाण है। विदेशी सेबों…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। कालीबाड़ी हॉल शिमला में आईजीएमसी अस्पताल के सफाई, वार्ड अटेंडेंट, ईसीजी और लॉन्ड्री कर्मियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर आईजीएमसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की 31 सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया गया। सम्मेलन में वीरेंद्र लाल को अध्यक्ष, विद्या को महासचिव और सीता राम को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए नोख राम, उमा, चमन, मुंशी राम व सुरेंद्र, जबकि सचिव पद के लिए निशा सकटा, सरीना, चंपा, विद्या गाजटा और बंदना का चयन हुआ।अन्य सदस्यों में चंद्रेश, पुनमा, राजेंद्र, प्रवीण, श्रुति, संत राम, पिंकू देवी, हीरा सिंह, अनिल, संदीप, सुषमा, आंचल, मीरा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जिला श्रम विभाग ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के पूह उपमंडल के सीमावर्ती गांव शिपकिला में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में प्रदेश सरकार की श्रमिक हितैषी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी दी गई। जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया ने श्रमिक एवं कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आपातकालीन वित्तीय सहायता, वंचित वर्गों के बच्चों को छात्रवृत्ति और अन्य अनुदान जैसी योजनाएं विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए लाभकारी हैं। उन्होंने पात्र लाभार्थियों के लिए ऑनलाइन एवं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस के अवसर पर वीरवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने रामपुर शहर में आम जनता और व्यापारियों के बीच जूट बैग वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। अधिकारियों ने लोगों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ प्लास्टिक उत्पाद ऐसे होते हैं जिन्हें नष्ट करना लगभग असंभव है। इसके अत्यधिक उपयोग के चलते कई बार नालियों के जाम होने, भूमि और जल प्रदूषण जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। साथ ही…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय पोक्सो कोर्ट ने आज एक अहम निर्णय में भजन सिंह उर्फ अंकू (उम्र 21 वर्ष), निवासी गांव करालटा, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार देते हुए 20 वर्ष कठोर कारावास और ₹10,000/- जुर्माने की सजा सुनाई। उप-जिला न्यायवादी कमल चन्देल ने बताया कि यह मामला 04 नवम्बर 2021 को सामने आया, जब पीड़िता अपने परिवार संग मेले में गई थी और एक रिश्तेदार के घर पर रुकी थी। आरोपी, जो पीड़िता की बड़ी बहन का देवर है, वहीं ठहरा हुआ था। रात के…