एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए समर्पित वेबसाइट और मोबाइल ऐप विकसित करेगी। उन्होंने श्रम एवं रोजगार विभाग को निर्देश दिए हैं कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं का व्यापक डाटा संकलित किया जाए ताकि पारदर्शिता, बेहतर पहुंच और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के युवा मेहनती, ईमानदार और दक्ष हैं और सरकार उन्हें अच्छे वेतन वाली नौकरियों तक पहुंच दिलाने और शोषण से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) द्वारा आयोजित अलंकरण समारोह 2025 का आयोजन 3 जुलाई को शिमला स्थित डैनफे ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह की अध्यक्षता जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम ने की। इस अवसर पर प्रशिक्षण वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिष्ठानों और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह में तीन श्रेणी ‘ए’ प्रतिष्ठानों और उनसे संबद्ध दो इकाइयों को ‘जीओसी-इन-सी सेना प्रशिक्षण कमान इकाई प्रशस्ति पत्र’ से नवाजा गया। इनमें एमसीटीई, महू; सीएएटीएस, नासिक; एएटीएस, आगरा; 4 महार (बॉर्डर); और 118 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) ग्रेनेडियर्स शामिल रहे। इन इकाइयों…
एआरबी टाइमस ब्यूरो शिमला। शिमला जिला में फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर गुरुवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में भट्टाकुफर क्षेत्र में पांच मंजिला भवन के गिरने की घटना की जांच के लिए विशेष जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि यह समिति अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा की अध्यक्षता में कार्य करेगी। कमेटी भवन गिरने के कारणों, नुकसान के आकलन और प्रभावितों को दी जाने वाली सहायता पर विस्तृत रिपोर्ट देगी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि आस-पास के अन्य भवनों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत शिमला जिला में 222 आवेदनों को अनुमोदन प्रदान किया गया है। इस संबंध में जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति, लक्ष्यों की प्राप्ति और अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को समय पर योजना का लाभ सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि यह केंद्रीय योजना पारंपरिक उपकरणों के साथ काम करने वाले कारीगरों को प्रशिक्षण,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सोलन। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को ‘ग्रीन एनर्जी स्टेट’ बनाने और जनता को विश्व स्तरीय परिवहन सेवाएं प्रदान करने की दिशा में सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में उन्होंने मंगलवार को सोलन के क्यारीघाट से हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की 24 स्टेट-ऑफ-द-आर्ट वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके उपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में परिवहन के क्षेत्र में हो रहे बदलावों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि HRTC को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा हर वर्ष…