Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: सफाई कर्मियों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति सुविधा हेतु हेल्प डेस्क स्थापित होगा – उपायुक्त

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 11, 2025Updated:November 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला।  जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आज बचत भवन शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की। इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि सफाई कर्मियों के बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए एक विशेष हेल्प डेस्क बनाया जाएगा।

    यह हेल्प डेस्क जिला उपायुक्त कार्यालय में स्थापित किया जाएगा, जहां स्थानीय निकाय अपने-अपने क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों के बच्चों की सूची भेजेंगे। इस सूची में प्रत्येक बच्चे की शिक्षा से जुड़ी जानकारी – जैसे कि वह किस कक्षा और स्कूल में पढ़ रहा है – दर्ज की जाएगी। यह पहल “सफाई कर्मियों के बच्चों की छात्रवृत्ति” सुविधा को सुचारु और पारदर्शी रूप से लागू करने के लिए की जा रही है।

     30 सितंबर 2025 है आवेदन की अंतिम तिथि

    बैठक में बताया गया कि नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे।

     सफाई कर्मियों के लिए अन्य सुविधाएं

    • नगर निगम शिमला के 12 वार्डों में महिला और पुरुष सफाई कर्मियों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम बनाए गए हैं।

    • सफाई कर्मियों को रेडियम जैकेट, ईएसआई और ईपीएफओ नंबर युक्त पहचान पत्र प्रदान किए जा रहे हैं।

    • सीवर की सफाई अब पूरी तरह से सकिंग और जेटिंग मशीन के जरिए होती है।

    • जिले में कोई भी सफाई कर्मी अब हाथ से मैला नहीं उठाता, और अस्वच्छ शौचालयों का पूर्णतः उन्मूलन हो चुका है।

     स्वास्थ्य व आवास सुविधा

    • सफाई कर्मियों एवं उनके परिवारों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

    • उन्हें आरोग्य उपकरण और आवास सुविधा भी मुहैया करवाई जा रही है।

    • हालांकि, अभी तक नगर निगम और निकायों द्वारा पुनर्वास हेतु लोन सुविधा नहीं दी जा रही है।

    एसडीएम को बैठक आयोजित करने के निर्देश

    उपायुक्त ने सभी उपमंडल दण्डाधिकारियों (SDMs) को एक सप्ताह के भीतर उपमंडल स्तर पर प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। इन बैठकों की कार्यवाही रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजना अनिवार्य किया गया है। बैठक का एजेंडा संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी तैयार करेंगे।

     बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी

    इस बैठक में नगर निगम शिमला के संयुक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रत्न नेगी, जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    #DeputyCommissionerShimla #HelpDeskShimla #ManualScavengingBan #NationalScholarshipPortal #SanitationWorkerWelfare #ScholarshipScheme2025 #ShimlaNews #SocialJustice
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : दिव्यांगजनों के घरों का औचक निरीक्षण होगा, अधिकारियों को उपायुक्त ने दिए निर्देश
    Next Article Shimla: विकसित भारत 2047: पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर – सुरेश कश्यप
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव 12 अक्टूबर को, 4 और 5 अक्टूबर को भरे जाएंगे नामांकन

    September 30, 2026

    Shimla : 10 निजी शिक्षण संस्थान इम्पैनल, युवाओं को मिलेगा कौशल विकास भत्ता

    May 16, 2025

    Shimla: भारत भ्रमण से लौटे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से साझा किए यात्रा अनुभव

    January 18, 2026

    Mandi : घर के आंगन में खेल रही पौने तीन साल की बच्ची की टब में डूबने से मौत

    January 21, 2026

    मतदाता सूची व चुनाव संचालन पर राजनैतिक दलों संग बैठक

    March 13, 2025

    Shimla : छात्रों को राष्ट्र निर्माण की धारा से जोड़ने पर हुआ मंथन

    April 13, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 5 7 5
    Users Today : 26
    Total Users : 128575
    Total views : 251236
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.