Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: भारत भ्रमण से लौटे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से साझा किए यात्रा अनुभव

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    भारत भ्रमण से लौटे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ ने ओक ओवर, शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की और स्नेहपूर्वक अपने यात्रा अनुभव साझा किए। बच्चों ने बताया कि यह भारत भ्रमण उनके लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और अविस्मरणीय रहा, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे।

    मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए गोवा प्रवास, क्रूज यात्रा, समुद्र तट के अनुभव, हवाई यात्रा और आगरा भ्रमण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से यह भी पूछा कि हवाई यात्रा से पहले बोर्डिंग पास कैसे बनता है तथा इस यात्रा के दौरान उन्होंने कौन-कौन सी नई बातें सीखीं। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यात्राएं केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुभव और दृष्टिकोण को व्यापक बनाने का सशक्त माध्यम होती हैं। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे इस यात्रा से प्राप्त अनुभवों को अपने जीवन में प्रेरणा के रूप में अपनाएं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के सपनों को साकार करने की प्रतिबद्ध पहल है। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इन बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी और उनकी उच्च शिक्षा का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

    उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उनके लिए सरकार ही माता-पिता की भूमिका निभा रही है। इन बच्चों का पालन-पोषण परिवार की तरह किया जा रहा है और उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सभी अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संपदा पर इन बच्चों का भी समान अधिकार है और राज्य सरकार इस संपदा का उपयोग वंचित वर्ग के कल्याण के लिए कर रही है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों की यात्रा पर आधारित पुस्तिका ‘सपनों की उड़ान’ का विमोचन किया तथा भारत भ्रमण पर आधारित एक लघु वृत्तचित्र भी प्रस्तुत किया गया।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत सराहन, टूटीकंडी और मशोबरा स्थित बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे 52 बच्चों को 6 जनवरी 2026 को शिमला से चंडीगढ़–दिल्ली–आगरा–गोवा–चंडीगढ़ के विशेष शैक्षणिक एवं अनुभवात्मक भ्रमण पर भेजा गया था। इस दौरान बच्चों ने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक स्थलों के साथ-साथ वंदे भारत एक्सप्रेस, मेट्रो, हवाई और क्रूज यात्रा जैसे आधुनिक परिवहन साधनों का भी अनुभव प्राप्त किया।

    इस अवसर पर महाधिवक्ता अनूप रतन, विधायक विवेक शर्मा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #ChildrenOfTheState #ChildWelfare #CM_Sukhvinder_Singh_Sukhu #EducationAndExposure #himachalpradesh #SapanonKiUdaan #बालकल्याण #भारतभ्रमण #मुख्यमंत्रीसुखआश्रययोजना #शैक्षणिकभ्रमण
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: 31 जनवरी तक एफआरसी कार्यों की रिपोर्ट तलब, ग्राम सभाओं में होगी समीक्षा
    Next Article Mandi: शिवरात्रि महोत्सव के प्रचार में लोक संस्कृति और मीडिया कवरेज को मिलेगी प्राथमिकता
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    fraud: शिमला में सोसायटी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला

    February 7, 2025

    दैनिक राशिफल 18 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें 17

    May 18, 2026

    Kullu: कुल्लू प्रशासन का निर्णय: एनएच-305 पर भारी वाहनों पर निर्धारित समय में रोक

    November 28, 2025

    Shimla: मुख्यमंत्री ने प्रदेश की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए

    May 10, 2025

    Shimla: देशभक्ति और बलिदान को सलाम: वीरता चक्र विजेताओं और शहीद परिवारों को प्रदान की गई आर्थिक सहायता

    May 30, 2025

    हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू, अधिसूचना जारी

    February 8, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 9
    Users Today : 1
    Total Users : 128969
    Total views : 251873
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.