एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड (जिला कुल्लू)। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना हेतु ₹2,22,222 का चैक भेंट किया। यह भेंट महासंघ के प्रदेश महासचिव दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में की गई। भेंट के दौरान महासंघ ने मुख्यमंत्री से वन विभाग में उपवन राजिक (Forest Guard Supervisor) के 350 से अधिक रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि रिक्त पदों को पदोन्नति के माध्यम से जल्द भरा जाएगा। इस अवसर पर महासंघ की ओर से ललित भारती (अध्यक्ष, रामपुर वन…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरोे रामपुर बुशहर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (POCSO कोर्ट) ने आज नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में दोषी पाए गए मंडोली, कुमारसैन निवासी 60 वर्षीय सतीश कुमार को 3 वर्ष 1 माह की सश्रम कारावास और ₹5000 का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। फैसले की जानकारी देते हुए उप-जिला न्यायवादी कमल चन्देल ने बताया कि घटना 11 सितंबर 2023 की है जब स्कूल से छुट्टी के बाद बालिका बस स्टैंड जा रही थी। इस दौरान आरोपी ने शराब के नशे में उसका रास्ता रोका और गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता वहां से बचकर बस…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट के प्रबंधन से बायल में मिला। इस दौरान 24 अप्रैल 2025 को हुए समझौते पर चर्चा की गई। किसान सभा के महासचिव देवकी नंद ने परियोजना प्रबंधन व प्रशासन पर समझौते को लागू न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि देहरा पंचायत में आई दरारों व प्रदूषण का मुआवजा अब तक नहीं दिया गया है। बरकेली गांव के कई छूटे हुए परिवारों को फसल क्षति का मुआवजा भी नहीं मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 5 जुलाई 2025 तक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार, शिमला में बुधवार को छात्र परिषद का गठन किया गया। कार्यक्रम में एडीएम (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने नवगठित छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को बधाई दी और नशाखोरी और साइबर अपराध जैसी सामाजिक चुनौतियों से सतर्क रहने का संदेश दिया। महिला सशक्तीकरण और नशे से बचाव पर जोर ज्योति राणा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय हैं और आज बेटियां हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही हैं। उन्होंने नशे को वर्तमान समय…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिले के मूरंग थाना के तहत रारंग गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्ण लाल नेगी (51) के रूप में हुई है, जो राजकीय प्राथमिक पाठशाला अकपा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिक्षक की पत्नी ने आरोप लगाया कि सुबह करीब 9:30 बजे जब वह और उनके पति खेत से…