एआरबी टाइम्स ब्यूरो जुब्बल (शिमला)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल की ग्राम पंचायत सारी में पंचायत घर और मघारा के नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण किया। यह भवन लगभग 33 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। मंत्री ने बताया कि यह कार्य 15 वर्षों से लंबित था, जो प्रदेश सरकार के सहयोगात्मक दृष्टिकोण के चलते अब पूर्ण हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार ने बीते दो वर्षों में भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की राशि जारी की थी। 20 सामुदायिक भवनों की स्वीकृति, मघारा मॉडल पर होगा निर्माण शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार ने…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर BVOC हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म विभाग के 15 मेधावी छात्रों ने देश और विदेश की प्रमुख होटल चेन में नौकरी प्राप्त की है। यह सफलता संस्थान की उत्कृष्ट व्यावसायिक शिक्षा, मजबूत औद्योगिक सहयोग और छात्रों की लगन का प्रतिफल है। चयनित छात्रों को ₹2.00 से ₹2.64 लाख के वार्षिक वेतन पैकेज, निशुल्क आवास, भोजन, चिकित्सा, ईपीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं प्राप्त होंगी, जो उन्हें एक सुरक्षित और समृद्ध करियर का मार्ग प्रशस्त करेंगी। चयनित छात्र एवं उनकी नियुक्ति: Club Mahindra Holidays and Resorts India Ltd. – पियूष गुप्ता, चंदर, रुचि, सुषमा नेगी, वर्षा ठाकुर, टेकचंद,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विकास खंड ननखड़ी की जमीनी समस्याओं को लेकर भाजपा मंडल ननखड़ी ने प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा है। पूर्व भाजपा अध्यक्ष कौल सिंह नेगी की अध्यक्षता में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार ननखड़ी के माध्यम से यह ज्ञापन भेजा, जिसमें क्षेत्र में विकास और मूलभूत सेवाओं में आ रही रुकावटों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि विकास खंड कार्यालय ननखड़ी में फील्ड स्टाफ के 24 पद रिक्त हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीडीओ कार्यालय में फिलहाल केवल तीन रेगुलर कर्मचारी और कुछ…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक उद्योगों के पुनरुत्थान और कारीगरों की आर्थिकी सुदृढ़ करने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में शोघी (शिमला) में पारंपरिक उद्योगों के पुनरुत्थान के लिए निधि योजना (SFURTI) पर आधारित एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 70 से अधिक कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों, पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।उद्योग विभाग, शिमला के आर्थिक अन्वेषक प्रमोद शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर स्फूर्ति योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक उद्योगों को समूहों (क्लस्टर) के रूप में संगठित करना…
मंडी। अब मनाली की यात्रा और महंगी हो गई है। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से बुधवार रात 12:00 बजे से लागू की गई नई दरों में मंडी बाईपास को भी टोल सिस्टम में शामिल कर लिया गया है। इससे हल्के वाहनों (LMV) से लेकर भारी वाहनों तक के शुल्क में 45 रुपये से 300 रुपये तक की वृद्धि हुई है। मंडी बाईपास, जो फोरलेन पर जाम से राहत देने में मददगार रहा है, को अब बलोह टोल के अंतर्गत लाया गया है। टोल…