Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो सोलन। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिला के जटोली में 5.32 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित मॉडल करियर सेंटर का उद्घाटन किया। यह केंद्र युवाओं को रोजगार से जुड़ी आधुनिक व समसामयिक जानकारी तथा मार्गदर्शन प्रदान करेगा। इसमें करियर परामर्श, स्किल मैपिंग, साक्षात्कार की तैयारी, और सरकारी व निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार का अहम कदम बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2.27 करोड़ रुपये की लागत से आबकारी एवं कराधान विभाग के नवनिर्मित कार्यालय का भी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का चतुर्वार्षिक  24 जून को पदम पैलेस, रामपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देश व प्रदेश के अनेक गणमान्य व्यक्तियों और बड़ी संख्या में आम जनता की उपस्थिति की संभावना है। भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए रामपुर प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक और पार्किंग प्लान लागू करने का निर्णय लिया है। ट्रैफिक प्लान की प्रमुख बातें: यातायात डायवर्जन:सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी और हल्के वाहन बजीर बावड़ी से झाकड़ी होकर भेजे जाएंगे। HRTC, निजी बसें और आपातकालीन वाहनों को छुट रहेगी।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। तकलेच में भाजपा मंडल रामपुर द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित “विकसित भारत संकल्प सभा” में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर है। बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास, आर्थिक सुधारों, आत्मनिर्भर भारत, सैन्य सशक्तिकरण, सड़क कनेक्टिविटी और गरीब कल्याण योजनाओं जैसे अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की इन नीतियों और उपलब्धियों पर चर्चा की गई और इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डेयरी सहकारी समितियों का गठन मिशन मोड पर करने के निर्देश दिए हैं। पशुपालन विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डेयरी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। ये समितियां डेयरी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 910 ग्राम पंचायतों में डेयरी सहकारी समितियां कार्यरत हैं और विभाग को कार्यशील समितियों की संख्या बढ़ाने के लिए दृढ़ता से कार्य करना चाहिए। कांगड़ा जिला में निर्माणाधीन ढगवार दुग्ध प्रसंस्करण…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल स्थित झाकड़ी क्षेत्र में CBI ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (MES) के सहायक गैरीसन इंजीनियर (AGE) कुलवंत सिंह को ₹40,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रकम ठेकेदार से बिल पास करवाने की एवज में मांगी गई थी। CBI को एक ठेकेदार ने शिकायत दी थी कि MES इंजीनियर ने निर्माण कार्य से जुड़ी फाइलों की मंजूरी और भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए रिश्वत की मांग की है। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर CBI ने योजना बनाकर एक जाल…

Read More