एआरबी टाइम्स ब्यूरो टिक्कर (शिमला)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने टिक्कर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नावर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अब तक 136 सड़कों की पासिंग करवाई जा चुकी है, वहीं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और नाबार्ड के तहत 8 सड़कों को मंजूरी मिल चुकी है। बागी-खदराला, खारला, खलाई, थाना, गंगानगर-टिक्कर, मैंदली-धनासी धार, शीलघाट-खांगटा और घनासी-बरछार जैसी प्रमुख सड़कों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में बना अग्रणी राज्य शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के स्कूलों में…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सोलन। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ किया। माता शूलिनी को समर्पित यह मेला आस्था और भक्ति का जीवंत उदाहरण है। सदियों की परम्पराओं को प्रतिबिम्बित करते हुए यह मेला माता शूलिनी और उनकी बड़ी बहन देवी दुर्गा के मिलन का प्रतीक है। उत्सव का मुख्य आकर्षण देवी की पालकी यात्रा है। सोलन की सड़कों पर कतारबद्ध खड़े आस्था के भाव से परिपूर्ण हजारों श्रद्धालुओं ने माता शूलिनी का आशीष प्राप्त किया। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि और शांति की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) रामपुर इकाई ने अखिल भारतीय कमेटी के आह्वान पर स्वाधीनता, जनवाद और समाजवाद के प्रतीक झंडे को महाविद्यालय परिसर में फहराया। इस कार्यक्रम की अगुवाई कैंपस अध्यक्ष पूजा ने की, जिन्होंने सबसे पहले झंडा फहराया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राहुल विद्यार्थी ने संबोधित करते हुए कहा कि SFI ने अपनी स्थापना से लेकर आज तक छात्र विरोधी और जन विरोधी नीतियों का लगातार विरोध किया है। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में कई साथियों ने अपनी शहादत भी दी है। उन्होंने कहा कि इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए SFI…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एक जनजातीय छात्रा पर वामपंथी छात्र संगठन SFI के सदस्यों द्वारा कथित रूप से किए गए हमले के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। परिषद ने आरोप लगाया कि किन्नौर जिले के ठंगी क्षेत्र से संबंध रखने वाली एक छात्रा पर समरहिल चौक के पास पुस्तकालय से छात्रावास लौटते समय तेजधार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ABVP का आरोप है कि इस हमले में SFI की पाँच लड़कियाँ और नौ लड़के शामिल थे, जिन्होंने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर की सीमावर्ती पंचायत छितकुल के दुर्गम क्षेत्र नित्थल थाच का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना व स्थानीय ग्रामवासियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि छितकुल पंचायत वासियों की प्रमुख मांग है कि भेड़ पालकों व चरवाहों को नित्थल थाच तक अपनी भेड़-बकरियों को ले जाने की अनुमति दी जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस विषय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व सेना के अधिकारियों…