Close Menu
  • 🏠 होम
  • 🇮🇳 देश
  • 📍 हिमाचल प्रदेश
    • 📍 शिमला
    • 📍 कांगड़ा
    • 📍 किन्नौर
    • 📍 कुल्लू
    • 📍 ऊना
    • 📍 चंबा
    • 📍 मंडी
    • 📍 सिरमौर
    • 📍 सोलन
    • 📍 हमीरपुर
    • 📍 बिलासपुर
    • 📍 रामपुर बुशहर
  • 📍 राजनीति
  • 📍 शिक्षा
  • 🏥 स्वास्थ्य
  • 📍 क्राइम
    • 📍 अदालत
  • ⚽ स्पोर्ट्स
  • 🌦️ मौसम
  • 🔮 राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, June 10
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • 🏠 होम
  • 🇮🇳 देश
  • 📍 हिमाचल प्रदेश
    • 📍 शिमला
    • 📍 कांगड़ा
    • 📍 किन्नौर
    • 📍 कुल्लू
    • 📍 ऊना
    • 📍 चंबा
    • 📍 मंडी
    • 📍 सिरमौर
    • 📍 सोलन
    • 📍 हमीरपुर
    • 📍 बिलासपुर
    • 📍 रामपुर बुशहर
  • 📍 राजनीति
  • 📍 शिक्षा
  • 🏥 स्वास्थ्य
  • 📍 क्राइम
    • 📍 अदालत
  • ⚽ स्पोर्ट्स
  • 🌦️ मौसम
  • 🔮 राशिफल
एआरबी टाइम्स
📍 हिमाचल प्रदेश

Shimla: जनजातीय छात्रा पर हमले के विरोध में ABVP का प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 20, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एक जनजातीय छात्रा पर वामपंथी छात्र संगठन SFI के सदस्यों द्वारा कथित रूप से किए गए हमले के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। परिषद ने आरोप लगाया कि किन्नौर जिले के ठंगी क्षेत्र से संबंध रखने वाली एक छात्रा पर समरहिल चौक के पास पुस्तकालय से छात्रावास लौटते समय तेजधार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

ABVP का आरोप है कि इस हमले में SFI की पाँच लड़कियाँ और नौ लड़के शामिल थे, जिन्होंने न केवल हमला किया बल्कि जनजातीय समुदाय को लेकर अभद्र टिप्पणियां भी कीं। विद्यार्थी परिषद ने इसे न केवल एक छात्रा पर हमला बल्कि पूरे जनजातीय समुदाय का अपमान बताया है।

ABVP जिला संयोजक दिविज ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय में बीते तीन महीनों से माहौल लगातार खराब हो रहा है और इसके पीछे SFI के गुंडों की भूमिका रही है। उन्होंने 17 जून 2025 को हुई एक अन्य घटना का हवाला देते हुए बताया कि उस दिन भी ABVP के 8 कार्यकर्ताओं पर SFI के 9–10 सदस्यों ने जानलेवा हमला किया।

छात्र संगठन ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन और शिमला पुलिस हिंसा की घटनाओं पर मूकदर्शक बनी हुई हैं और दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे SFI के कथित गुंडों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ABVP ने शिमला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ABVP ने SFI पर महिला अधिकारों को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो संगठन सार्वजनिक मंचों पर समानता की बात करता है, वही अपने कार्यकर्ताओं के जरिए लड़कियों को डराने-धमकाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। परिषद ने स्पष्ट किया कि वह इस तरह के व्यवहार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

परिषद ने यह भी याद दिलाया कि यह पहली घटना नहीं है; एक वर्ष पूर्व भी जनजातीय छात्र के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें उसकी आंख को गंभीर नुकसान पहुँचा था। ABVP ने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त संगठनों के साथ SFI की विचारधारा मेल खाती है और जेएनयू व अन्य घटनाओं को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया।

ABVP ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस हमले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए, ताकि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक माहौल सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाया जा सके।

#ABVPProtest #ABVPVoice #CampusViolence #HimachalUniversity #JusticeForTribalStudent #ShameOnSFI #StopCampusViolence #StudentSafety #TribalRights #TribalStudentAssault
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleKinnaur: राजस्व मंत्री ने किया छितकुल के नित्थल थाच का दौरा, सेना व ग्रामीणों से की चर्चा
Next Article Rampur Bushahr: एसएफआई रामपुर इकाई ने महाविद्यालय में फहराया संघर्ष का झंडा, केरल सम्मेलन की तैयारियां तेज
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026

HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

April 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 1 7 2
Users Today : 58
Total Users : 111172
Total views : 221892
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.