Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। एनएसयूआई शिमला द्वारा आयोजित “समर कप 2025” का फाइनल मुकाबला आज एचपीयू ग्राउंड, समरहिल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश के पंचायत राज मंत्री, माननीय अनिरुद्ध सिंह राणा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। मुख्य अतिथि ने आयोजन समिति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं में खेल भावना, टीम वर्क और अनुशासन को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपनी प्रतिभा को निखारें। फाइनल मुकाबले में रॉयल एफसी चंडीगढ़ ने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा नवनियुक्त कुलसचिव को एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें छात्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मुद्दों को लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। एसएफआई विश्वविद्यालय परिसर अध्यक्ष अंकुश राणा ने कहा कि लंबे समय से विश्वविद्यालय में बसों की संख्या में भारी कमी आई है। जहां पहले परिसर में 6 बसें संचालित होती थीं, वहीं अब केवल 3 बसें ही बची हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकारी परिषद (EC) की बैठक में नई बसों की खरीद को लेकर निर्णय लिया जा चुका है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिले की हंगरंग घाटी स्थित नाको ग्राम पंचायत के नाको मठ में आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय नरो गयनडुब कार्यक्रम (27-29 अगस्त, 2025) से संबंधित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म के तहत होने वाले इस आयोजन का किन्नौर में आयोजन गौरव का विषय है। मंत्री ने अधिकारियों को सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार बौद्ध संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पबद्ध है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के छात्रों ने बुधवार, 18 जून को मंडी जिला स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिकारी देवी माता मंदिर का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस बात की जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य रत्न चंद गुप्ता ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के 150 छात्रों के लिए इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया था। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यावरणीय जानकारी प्रदान करना रहा। भ्रमण के दौरान विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई और इको क्लब के छात्रों ने शिकारी देवी मंदिर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। एक देश-एक चुनाव के प्रस्ताव से संबंधित संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2024 के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ बैठक की। समिति के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी और अन्य सदस्यों का मुख्यमंत्री ने गरिमापूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने अध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों को पारम्परिक हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। समिति ने प्रस्तावित एक देश-एक चुनाव के बारे में विस्तृत विचार विमर्श किया। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश…

Read More