Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला/नाहन। हिमाचल प्रदेश में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) शिमला ने 15 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम के इस रुख को देखते हुए सिरमौर और सोलन जिला प्रशासन ने शुक्रवार (10 जुलाई) को सभी सरकारी व निजी स्कूलों, उच्च शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी है। सोलन में ऑरेंज अलर्ट, सिरमौर में स्टाफ को भी छुट्टी सिरमौर के जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नाहन जिला सिरमौर की कोटला मोलर पंचायत के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। बुधवार रात शातिर चोरों ने मंदिर से करीब 18 किलोग्राम भारी चांदी की पालकी, भगवान गणेश के सोने के कुंडल और चढ़ावे के करीब 40 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर समिति के अनुसार चोरी की गई चांदी की पालकी की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये है। कटर से काटे सीसीटीवी के तार, डीवीआर भी गायब चोरी की इस घटना को बेहद शातिराना और योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। चोरों ने मंदिर…

Read More

♈ मेष (Aries) मन में तेज और जोशीली ऊर्जा रहेगी, जो कुछ नया करने की ललक जगाएगी। करियर में नए प्रयोगों के बजाय पुराने काम को आगे बढ़ाना आज ज्यादा बेहतर रहेगा। सिर में भारीपन या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और आपकी बातों का असर होगा। नया बड़ा निवेश या खरीदारी 24 जुलाई के बाद ही करें। शुभ अंक व रंग: 1 | लाल उपाय: हनुमानजी को लाल फूल चढ़ाएं और ‘ॐ अंगारकाय नमः’ का 108 बार जाप करें। ♉ वृष (Taurus) धन और परिवार के मामलों में दिन असरदार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2026) इस वर्ष एक विशेष संयोग के साथ मनाई जाएगी। इस बार एकादशी तिथि क्षय होने के कारण स्मार्त (गृहस्थ) और वैष्णव परंपरा के श्रद्धालुओं के लिए व्रत की तिथियां अलग-अलग रहेंगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गृहस्थ श्रद्धालु 10 जुलाई को योगिनी एकादशी का व्रत करेंगे, जबकि वैष्णव एवं संन्यासी परंपरा के अनुयायी 11 जुलाई को व्रत रखेंगे। भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित योगिनी एकादशी को सभी एकादशियों में अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से व्रत एवं…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) बनाने और सत्यापित करने के लिए अधिकृत एजेंसी घोषित किया है। वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में सभी जिला कोषाधिकारियों और कोष अधिकारियों को लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब घर बैठे भी सत्यापित हो सकेगा प्रमाण पत्र पहले यह सुविधा मुख्य रूप से बैंकों और लोक मित्र केंद्रों तक ही सीमित थी, जिससे बुजुर्गों और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनरों को भारी दिक्कतों का…

Read More